बरेली कांड में तौकीर रजा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पुलिस को मिले कुछ अहम सबूत

Untitled 13 copy 20
  • FSL रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, बरेली हिंसा में पुलिस पर हुआ था ‘प्लान्ड’ हमला

लखनऊ। बरेली मुद्दे की तफ्तीश कर रही UP Police के हाथ कुछ अहम सबूत लगे हैं। ये सबूत दंगे के मुख्य आरोपी तौकीर रजा के लिए काफी मुश्किल भरे हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि अब ये सबूत तौकीर के आपराधिक जीवन और दंगाई भाषणों के ताबूत में आखिरी कील साबित सकते हैं। बरेली हिंसा मामले में FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की रिपोर्ट ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सितंबर 2025 में हुई हिंसा के दौरान पुलिस बल पर किया गया हमला पूर्व-नियोजित (प्लान्ड) था। जांच रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि उपद्रवियों ने पुलिस पर तेजाब और पेट्रोल बम का इस्तेमाल किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, हिंसा के दौरान पुलिस को जान से मारने की नीयत से हमला किया गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटनास्थल से मिले नमूनों की फॉरेंसिक जांच में एसिडिक केमिकल और ज्वलनशील पदार्थ की मौजूदगी पाई गई है।

इस खुलासे के बाद मामले की साजिश और गंभीरता को लेकर जांच एजेंसियों का रुख और सख्त हो गया है। सूत्रों के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम के मद्देनज़र तौकीर रजा से जुड़े मामलों में आने वाले दिन कानूनी तौर पर बेहद अहम साबित हो सकते हैं। पुलिस का कहना है कि यह हमला अचानक नहीं बल्कि पूरी तैयारी के साथ किया गया था। अब एफएसएल रिपोर्ट को चार्जशीट का अहम हिस्सा बनाया जा रहा है और मामले में शामिल अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है। बरेली हिंसा के इस मामले में पुलिस और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Untitled 12 copy
Politics Uttar Pradesh

इमरान-इकरा की भिड़ंत से गरमाई सपा-कांग्रेस की सीटों वाली सियासत

  Lucknow: उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव भले अभी कई महीने दूर हो, लेकिन विपक्ष के भीतर चुनावी शतरंज बिछ चुकी है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ऊपर से गठबंधन की जरूरत समझती दिखती हैं, मगर नीचे सीटों और राजनीतिक प्रभाव की ऐसी लड़ाई शुरू हो गई है, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां में कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई

नेपाल से अवैध रूप से लाया गया 7.81 टन PPE प्लास्टिक स्क्रैप और ट्रक जब्त उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: नौतनवां डिवीजन के कस्टम अधिकारियों ने देर रात कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 7,810 किलो यानी 7.81 टन PPE प्लास्टिक स्क्रैप बरामद किया। कस्टम विभाग ने प्लास्टिक स्क्रैप के साथ ट्रक को भी जब्त कर […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Politics Uttar Pradesh

AI वीडियो-पोस्टरों से गरमायी यूपी की सियासत

Lucknow: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की सियासत सोशल मीडिया पर एक नई शक्ल में उतर आई है। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच अब पारंपरिक भाषण-बाज़ी से आगे बढ़कर AI-निर्मित वीडियो और पोस्टरों की जंग छिड़ गई है, जिसे कई हलकों में AI वॉर कहा जा रहा है। हालिया […]

Spread the love
Read More