गोंडा: बुर्के में दिखे सभी छात्र, हो गया बवाल, सभी के सभी हिन्दू

  • गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को लेकर विवाद, स्कूल प्रबंधन ने मांगी माफी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान छात्राओं के एक सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्राएं बुर्का पहनकर नृत्य करती हुई दिखाई दीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि ये सभी छात्राएं हिंदू हैं। मामले के तूल पकड़ने के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से सफाई दी गई है। कॉलेज के मैनेजर राजू श्रीवास्तव ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा कि यह प्रस्तुति किसी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से नहीं थी।

राजू श्रीवास्तव के अनुसार, यह कार्यक्रम ‘भूतों की टोली’ नामक एक सांस्कृतिक प्रस्तुति का हिस्सा था, जिसमें वेशभूषा का चयन केवल नाटकीय प्रभाव के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन की मंशा किसी भी समुदाय या धर्म का अपमान करने की नहीं थी। स्कूल मैनेजर ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में इस तरह का कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा, जिससे किसी प्रकार का विवाद या गलतफहमी पैदा हो। फिलहाल प्रशासन मामले पर नजर बनाए हुए है और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मंत्री के सामने वसूली का मामला आने पर होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई!

आगरा के प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में उठा जेल में हो रही जेल में वसूली का मुद्दा शासन और मुख्यालय में सेटिंग गेटिंग रखने वाले पर नहीं होती कोई कार्रवाई लखनऊ। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत के बाद भ्रष्टाचार और वसूली में संलिप्त आगरा जेल अधीक्षक पर कोई कार्रवाई होगी। यह सवाल विभागीय […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

कुशल अधिकारियों की भाजपा सरकार में कोई अहमियत नहीं: अखिलेश

’पीड़ा’ बढ़ रही है, इसीलिए ‘पीडीए’ बढ़ रहा है लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कुशल अधिकारियों की भाजपा सरकार में कोई अहमियत नहीं है। भाजपा में तो उनकी पूछ है जिनकी चोरी के पैसों की ही चोरी हो जाती है या जो निवेश तक में […]

Read More
Uttar Pradesh

जनता ने राजनीतिक कचरा हटाया तो नौ वर्षों में स्वच्छ हुआ उत्तर प्रदेश: CM योगी

CM बोले- प्रदेश में 2017 के पहले सत्ताधारी दलों को पसंद था अंधेरा, रोशनी देने की नहीं थी सोच CM हम सूर्य के उपासक और सूर्यवंशी श्रीराम के अनुज लक्ष्मणजी के नाम पर लक्ष्मणपुरी में सभ्यता व विकास को आगे बढ़ा रहे: सीएम नवनिर्माण के 9 वर्षों में हमारा लखनऊ स्वच्छता रैंकिंग में देश के […]

Read More