सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, रिकॉर्ड तेजी के बाद बाजार में करेक्शन

Business : शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और आम उपभोक्ताओं दोनों को झटका लगा है। लगातार कई दिनों तक रिकॉर्ड तेजी दिखाने के बाद अब बाजार में मुनाफावसूली और करेक्शन का असर साफ नजर आ रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का भाव करीब 24 हजार रुपये प्रति किलो तक टूट गया, जबकि सोना लगभग 8 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।
MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव 23,993 रुपये गिरकर 3,75,900 रुपये प्रति किलो पर आ गया। गौरतलब है कि गुरुवार को ही चांदी ने इतिहास रचते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार किया था। कारोबार के अंत में इसका भाव 3,99,893 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर 4,20,048 रुपये प्रति किलो रहा है, जहां से एक ही दिन में करीब 44 हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई।
सोने की कीमतों में भी इसी तरह तेज गिरावट देखने को मिली। MCX पर सोना खुलते ही करीब 8 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया। हालांकि, इससे पहले घरेलू बाजार में सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया था। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी, जो अब तक का सर्वकालिक उच्च स्तर है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, लगातार बढ़ती कीमतों के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिससे बाजार में दबाव बढ़ गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी नरमी का असर घरेलू बाजार पर पड़ा है। कॉमेक्स पर सोना घटकर करीब 5,412 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी 117 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करती दिखी।

उत्तराखंड में मंत्रियों का मासिक यात्रा भत्ता 60 हजार रुपये से बढ़कर 90 हजार रुपये हुआ

जनवरी महीने में सोने की कीमतों में अब तक 24 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो पिछले कई दशकों में सबसे बड़ी मासिक तेजी मानी जा रही है। वहीं, चांदी की कीमतों में इस महीने करीब 62 प्रतिशत की उछाल देखी गई है। इसकी वजह एआई डेटा सेंटर, सौर ऊर्जा और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बढ़ती मांग के साथ-साथ सीमित आपूर्ति को माना जा रहा है।
देश के प्रमुख शहरों में भी सोने-चांदी के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और हैदराबाद जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना 1.70 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो के करीब बनी हुई है।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, केंद्रीय बैंकों की नीतियों को लेकर असमंजस और भू-राजनीतिक तनाव के कारण सुरक्षित निवेश के रूप में सोने-चांदी की मांग लगातार बढ़ रही है। हालांकि, बीच-बीच में इस तरह का करेक्शन आना स्वाभाविक है।
निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्दबाजी में फैसले न लें और बाजार के रुझान को समझकर ही निवेश करें। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय संकेतों और घरेलू मांग के आधार पर कीमतों में फिर से उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Entertainment homeslider National

संसद पहुंचा ‘सरके चुनर’ विवाद: गाना बैन, मंत्री का बड़ा बयान, नोरा फतेही ने ली राहत की सांस

राजनीति से लेकर सोशल मीडिया तक विरोध कन्नड़ फिल्म केडी: द डेविल के विवादित गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर उठा विवाद अब संसद तक पहुंच गया है। गाने के हिंदी वर्जन को बढ़ते विरोध के बीच यूट्यूब से हटा दिया गया है। 14 मार्च को रिलीज हुए इस गाने के लिरिक्स को लेकर […]

Read More
homeslider International

ईरान युद्ध पर ट्रंप को बड़ा झटका: अपने ही शीर्ष अधिकारी जोसेफ केंट ने दिया इस्तीफ़ा, लगाए गंभीर आरोप

नया लुक डेस्क ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनकी ही टीम से बड़ा झटका लगा है। उनके द्वारा नियुक्त राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी केंद्र (NCTC) के निदेशक जोसेफ केंट ने युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा न […]

Read More
homeslider International

ईरान युद्ध के बीच US जंगी बेड़े में आग! अपने ही सैनिकों पर शक, जांच शुरू

नया लुक डेस्क मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नौसेना के सबसे ताकतवर विमानवाहक पोत USS Gerald R. Ford पर लगी आग ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है-क्या यह हादसा था या अंदरूनी साजिश? अमेरिकी नौसेना इस बात की जांच कर रही है कि कहीं जहाज़ पर तैनात कुछ सैनिकों ने अपनी […]

Read More