बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना ने पत्नी आकांक्षा चमोला संग शेयर किया मजेदार वीडियो

बिग बॉस 19 के विजेता और टीवी इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता गौरव खन्ना ने अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर कर हालिया अफवाहों पर विराम लगा दिया है। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते में खटास की चर्चाएं तेज हो गई थीं, लेकिन अब इस कपल ने साफ कर दिया है कि उनके बीच सबकुछ ठीक है।

दरअसल, हाल ही में आकांक्षा चमोला ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक सा स्टेटस शेयर किया था, जिसमें रिश्तों और जरूरतों की बात कही गई थी। इस पोस्ट के बाद फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद गौरव और आकांक्षा के रिश्ते में कुछ अनबन चल रही है। हालांकि, अब गौरव द्वारा शेयर किए गए वीडियो ने इन सभी अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

गौरव खन्ना ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह टेबल पर सिर टिकाए बैठे नजर आ रहे हैं। तभी पीछे से उनकी पत्नी आकांक्षा आती हैं और उन्हें खाने के लिए बुलाती हैं। वह बताती हैं कि राजमा-चावल और हरी चटनी बनी है। इस पर गौरव मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं कि यह खाना उन्होंने खुद बनाया है। वीडियो का हल्का-फुल्का अंदाज और दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है।

इस वीडियो के साथ गौरव ने कैप्शन में लिखा, “सेलिब्रिटी मास्टर शेफ जीतने के साइड इफेक्ट।” गौरव का यह मजाकिया अंदाज यह दिखाने के लिए काफी था कि दोनों के रिश्ते में किसी तरह की गंभीर परेशानी नहीं है। वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और कपल की तारीफ कर रहे हैं।

गौरव खन्ना हाल ही में बिग बॉस 19 में नजर आए थे, जहां उन्होंने न सिर्फ अपनी मजबूत पर्सनालिटी से दर्शकों का दिल जीता बल्कि शो की ट्रॉफी भी अपने नाम की। शो के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी, शादी और पत्नी आकांक्षा के साथ रिश्ते को लेकर भी खुलकर बातें की थीं।

आकांक्षा द्वारा शेयर किया गया स्टेटस दरअसल उनकी अपकमिंग सीरीज के प्रमोशन से जुड़ा हुआ था, जिसे गलत तरीके से उनके निजी जीवन से जोड़ दिया गया। बाद में कपल ने इस बात को भी स्पष्ट किया कि उनके रिश्ते में कोई दरार नहीं है।

Entertainment homeslider National

संसद पहुंचा ‘सरके चुनर’ विवाद: गाना बैन, मंत्री का बड़ा बयान, नोरा फतेही ने ली राहत की सांस

राजनीति से लेकर सोशल मीडिया तक विरोध कन्नड़ फिल्म केडी: द डेविल के विवादित गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर उठा विवाद अब संसद तक पहुंच गया है। गाने के हिंदी वर्जन को बढ़ते विरोध के बीच यूट्यूब से हटा दिया गया है। 14 मार्च को रिलीज हुए इस गाने के लिरिक्स को लेकर […]

Read More
homeslider International

ईरान युद्ध पर ट्रंप को बड़ा झटका: अपने ही शीर्ष अधिकारी जोसेफ केंट ने दिया इस्तीफ़ा, लगाए गंभीर आरोप

नया लुक डेस्क ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनकी ही टीम से बड़ा झटका लगा है। उनके द्वारा नियुक्त राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी केंद्र (NCTC) के निदेशक जोसेफ केंट ने युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा न […]

Read More
homeslider International

ईरान युद्ध के बीच US जंगी बेड़े में आग! अपने ही सैनिकों पर शक, जांच शुरू

नया लुक डेस्क मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नौसेना के सबसे ताकतवर विमानवाहक पोत USS Gerald R. Ford पर लगी आग ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है-क्या यह हादसा था या अंदरूनी साजिश? अमेरिकी नौसेना इस बात की जांच कर रही है कि कहीं जहाज़ पर तैनात कुछ सैनिकों ने अपनी […]

Read More