UGC इक्विटी रेगुलेशंस 2026 पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणियों का स्वागत

Untitled 4 copy 33
  • नियम वापस लेने की उठी मांग

नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के इक्विटी रेगुलेशंस 2026 को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई अहम टिप्पणियों का सामाजिक समरसता मंच ने जोरदार स्वागत किया है। मंच का कहना है कि न्यायालय की ये टिप्पणियां लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक एकता और समावेशी शिक्षा व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। मंच ने केंद्र सरकार और यूजीसी से मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट की गंभीर चिंताओं को देखते हुए इन नियमों को तत्काल वापस लिया जाए और व्यापक विमर्श के बाद ही कोई नया ढांचा तैयार किया जाए।

 “अस्पष्ट हैं नियम, दुरुपयोग की आशंकासुप्रीम कोर्ट

सामाजिक समरसता मंच ने इस बात पर संतोष जताया कि सुप्रीम कोर्ट ने प्रथम दृष्टया UGC इक्विटी रेगुलेशंस 2026 को अस्पष्ट और दुरुपयोग की संभावना वाला बताया है। मंच के अनुसार, यह स्पष्ट संकेत है कि बिना गहन विचार-विमर्श के ऐसे संवेदनशील नियम लागू करना समाज और शिक्षा व्यवस्था दोनों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। मंच ने न्यायालय के उस निर्देश का भी स्वागत किया जिसमें नियमों की पुनर्समीक्षा के लिए प्रतिष्ठित विधिवेत्ताओं की एक छोटी समिति गठित करने का सुझाव दिया गया है, ताकि प्रावधान संविधान की भावना और सामाजिक वास्तविकताओं के अनुरूप हों।

ये भी पढ़े

सुरक्षा में लापरवाही के लिए वरिष्ठ अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर समेत सात निलंबित

कोर्ट के सवाल जिन्होंने बहस को नई दिशा दी

सामाजिक समरसता मंच के अनुसार सुप्रीम कोर्ट द्वारा उठाए गए कई प्रश्न बेहद गंभीर और दूरगामी प्रभाव वाले हैं,

जब जातिगत पहचान स्पष्ट न हो, तब क्या हर अपमान को जातिगत भेदभाव माना जाएगा?
क्या उत्पीड़न केवल जाति आधारित ही होता है, जबकि व्यवहार में अन्य कारण भी होते हैं?
क्या ऐसे नियम समाज को जातिविहीन बनाने की दिशा में हुई प्रगति को पीछे नहीं धकेल रहे?

अलग-अलग हॉस्टल पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

न्यायालय की एक टिप्पणी ने सामाजिक हलकों में खासा असर छोड़ा है। जाति के आधार पर अलग हॉस्टल की अवधारणा पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि “भगवान के लिए, ऐसा मत कीजिए… हम सब साथ रहते थे। सामाजिक समरसता मंच ने इसे भारत की साझा संस्कृति और भाईचारे की भावना का प्रतीक बताया और कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में समाज की एकता झलकनी चाहिए, न कि नए विभाजन।

पुराने नियम ज्यादा समावेशी थे?

मंच ने सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी से भी सहमति जताई जिसमें पूछा गया कि जब 2012 के नियम अधिक व्यापक और समावेशी थे, तो 2026 में उनसे पीछे क्यों जाया जा रहा है? साथ ही यह सवाल भी अहम बताया गया कि जब रेगुलेशन 3(e) पहले से ही भेदभाव को कवर करता है, तो रेगुलेशन 3(c) की अलग से आवश्यकता क्यों पड़ी।

ये भी पढ़े

तलाक की चर्चाओं पर लगा ब्रेक, प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव संग फोटो शेयर कर लिखा– ‘All is Good’

सामाजिक समरसता के लिए अभियान जारी रहेगा

सामाजिक समरसता मंच ने घोषणा की कि वह समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए जनसंपर्क अभियान और बैठकों का सिलसिला जारी रखेगा, ताकि शिक्षा व्यवस्था में समानता और एकता बनी रहे।

बैठक में ये प्रमुख लोग रहे मौजूद

आज आशियाना में हुई मंच की बैठक में मुख्य रूप से रीना त्रिपाठी, सीमा द्विवेदी, रेनू त्रिपाठी, देवेंद्र शुक्ल, अजय तिवारी, सुरेश चंद्र बाजपेई, दुर्गेश पांडे, प्रेम तिवारी, सुधांशु मिश्र, शिव दीक्षित, संजय कुमार द्विवेदी और अनिल सिंह उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Ajinkya Rahane
Sports Uttar Pradesh

अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट पर सचिन हुए निराश, विराट-रोहित ने भी की बात

संन्यास के बाद भावुक हुए अजिंक्य रहाणे Ajinkya Rahane Retirement: भारतीय क्रिकेट के लिए लंबे समय तक टेस्ट टीम का अहम हिस्सा रहे अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने करियर को विराम दे दिया है। रहाणे के इस फैसले के साथ भारतीय क्रिकेट के एक खास दौर का भी अंत माना जा […]

Spread the love
Read More
India vs Sri Lanka
Sports Uttar Pradesh

15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट, टीवी और मोबाइल पर यहां देख पाएंगे लाइव

15 अगस्त से शुरू होगा पहला टेस्ट India vs Sri Lanka Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होगा। दोनों मुकाबले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप […]

Spread the love
Read More
Gold-Silver Price Today:
Business Uttar Pradesh

Gold-Silver Price Today: सोना ₹2,790 और चांदी ₹10,100 महंगी, जानें आज का नया रेट

Gold-Silver Price Today: सोने के भाव में ₹2,790 का उछाल चांदी भी ₹10,100 महंगी, जानें 11 अगस्त का नया रेट Gold-Silver Price Today : सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए आज का दिन खास है। घरेलू बाजार में मंगलवार यानी 11 अगस्त 2026 को दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की […]

Spread the love
Read More