उन्नाव: घर में घुसकर महिला शिक्षामित्र की गोली मारकर हत्या, पुलिस मौके पर

  • इलाके में फैली सनसनी, असोहा थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे में बेखौफ बदमाशों का आतंक थम नहीं रहा है। उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने घर में घुसकर शिक्षामित्र श्रीकांति की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात देर रात करीब एक बजे हुई। महिला कमरे में अकेले सो रही थी। पति घर के बाहर, जबकि बेटी घर के अंदर सो रही थी। गोली चलने की आवाज आई तो परिवार और पड़ोसी भागकर मौके पर पहुंचे। वहां महिला श्रीकांति (40) की खून से लथपथ लाश चारपाई पर पड़ी थी। सीने में गोली लगी हुई थी। शिक्षामित्र की 13 साल की बेटी रिया का कहना है कि घर के दरवाजे खुले थे। जब हम कमरे में पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

फॉरेंसिक टीम को कमरे में काले धब्बों का निशान मिला है। घटना जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर असोहा थाने के गोकुलपुर गांव की है। पुलिस के मुताबिक, शिक्षामित्र का बेटा रौनक अपने मामा के यहां अचलगंज कोरारी में रहकर पढ़ाई करता था। घटना की सूचना के बाद बुधवार सुबह घर पहुंचा। मां की हत्या से दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 14 साल से शिक्षामित्र थी गोकुलपुर की रहने वाली श्रीकांति गोकुलपुर प्राथमिक विद्यालय में 14 सालों से शिक्षामित्र के पद पर तैनात थीं। परिवार में पति ओमकार पासी, 15 साल का बेटा रौनक और 13 साल की बेटी रिया है। श्रीकांति रात करीब एक बजे घर में सो रही था। बेटी दूसरे कमरे में थी। बेटा रौनक अपने मामा के यहां अचलगंज कोरारी में रहकर पढ़ाई करता था।

घटना की सूचना के बाद सुबह घर पहुंचा। बेटी रिया ने बताया कि पिता ने बदमाशों के आने की बात कही। उन्हें उठाने लगी तो देखा चारों ओर खून ही खून फैला था। पति ओमकार पासी ने कहा- रात में सभी सो रहे थे। अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। दौड़कर मैं वहां गया, लेकिन वहां कोई दिखा नहीं। मेरी पत्नी अपनी चारपाई पर खून से लथपथ पड़ी थी। उसके सीने पर गोली लगी थी। घर के बाहर कोई नहीं था। गोकुलपुर की रहने वाली श्रीकांति गोकुलपुर प्राथमिक विद्यालय में 14 सालों से शिक्षामित्र के पद पर तैनात थीं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में चार टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Crime News homeslider

लखनऊ में सनसनी: BBD यूनिवर्सिटी के फेस्ट में छात्र पर जानलेवा हमला

जहरीला पदार्थ खिलाने का भी आरोप, गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी (BBD यूनिवर्सिटी) में आयोजित फेस्ट के दौरान हिंसा की सनसनीखेज घटना सामने आई है। फेस्ट में पहुंचे एक छात्र पर कुछ अन्य छात्रों ने मिलकर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों […]

Read More
Crime News

महुली में मुर्गी फार्म सुपरवाइजर से लूट का आरोपी असलहा सहित गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार की भोर को मुर्गी फार्म के सुपरवाइजर से हुई छिनैती के आरोपी को असलहा के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जानकारी के अनुसार, रजनौली गांव निवासी दानिश पुत्र अजीजुल्लाह मुर्गी फार्म सुपरवाइजर हैं। वह भगौतीपुर गांव से अपने घर लौट रहे […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More