- धर्म ग्रंथ हमें सदमार्ग पर चलने की देते हैं सीख : रजत चतुर्वेदी
- नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के अजांव में श्रीराम कथा और राम लीला का होगा सजीव मंचन
आशुतोष मिश्रा
संत कबीर नगर। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के अजांव में मंगलवार को नौ दिवसीय श्रीचंडी महायज्ञ का नाथनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे उनके छोटे पुत्र रजत चतुर्वेदी ने शुभारंभ किया। इस श्रीचंडी महायज्ञ में वृंदावन धाम से पधारे कथा ब्यास लीलाराम दास के मुखार बिंदुओं से श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा। साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला का सजीव मंचन भी किया जाएगा।
श्रीचंडी महायज्ञ का पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी की गैर मौजूदगी में उनके छोटे पुत्र रजत चतुर्वेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कथा व्यास पूज्य लीलाधर दास ने श्रीराम नामी वस्त्र भेंट कर रजत चतुर्वेदी को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रजत चतुर्वेदी ने कहा कि मानव जीवन के लिए श्रीराम संजीवनी की तरह है। जो त्याग, प्रेम और मर्यादा में रहने की सीख देती है।
संबोधन से पूर्व उन्होंने कथा व्यास के चरणों में शीश नवा कर उनका आशीर्वाद भी लिया। आयोजक मंडल को आर्थिक सहयोग भी भेंट किया। इस मौके पर कथा ब्यास ने प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय और एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय को आशीर्वाद से अभिसिंचित किया। इस दौरान सौरभ पांडेय, सुनील बाबा, अभिषेक तिवारी, दिग्विजय यादव, सुखई, मसलहुद्दीन सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
