STF : तीस लाख का गांजा बरामद, ट्रक सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

  • एक कुंतल 13.किलो 260 ग्राम अवैध गांजा, चार मोबाइल फोन व एक ट्रक बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुरादाबाद जिले के पाकवाडा थाना क्षेत्र स्थित बागडपुर कट के पास से एसटीएफ की टीम ने बुधवार तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से एक कुंतल 13 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा, एक ट्रक व चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीस लाख रुपए बताई जा रही है।

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह के मुताबिक विगत कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि मुरादाबाद जिले में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले कुछ तस्कर सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर एसटीएफ के उपनिरीक्षक जयवीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर तस्करों को पकड़ने के लिए लगाया गया था। उपनिरीक्षक जयवीर सिंह का कहना है कि वह हेड कांस्टेबल रकम सिंह, हेड कांस्टेबल आकाशदीप, हेड कांस्टेबल प्रदीप धनकड़ व चालक सुधीर कुमार के साथ चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग उड़ीसा राज्य से गांजे की खेप लेकर रामपुर की ओर से कैलसा रोड होते हुए मुरादाबाद की ओर आने वाले हैं। इस सूचना पर एसटीएफ टीम सक्रिय हुई और और घेरेबंदी कर पाकवाडा थाना क्षेत्र स्थित बागडपुर कट के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह के मुताबिक पकड़े गए तीनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम मुरादाबाद जिले के डिलारी थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव निवासी राकेश कुमार, उपरोक्त निवासी नन्हे व मुरादाबाद जिले के डिलारी थाना क्षेत्र स्थित कांकर खेड़ा गांव निवासी आसिफ बताया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में तस्करों ने बताया कि यह लोग अंतरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थ की सप्लाई करते हैं और यह लोग ट्रक में अवैध गांजा उड़ीसा राज्य से लाकर यूपी के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते हैं। एसटीएफ के उपनिरीक्षक जयवीर सिंह के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More
Crime News

संतकबीरनगर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर 8 रंगपाल नगर में गुरुवार अपराह्न एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को मायके पक्ष के पहुंचने के […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand

झारखंड: मंगला जुलूस से निकालकर नाबालिग लड़की का रेप कर हत्या

पत्थर से गुप्तांग, चेहरा कुचला, दांत भी तोड़े लकीर पीट रही पुलिस नया लुक ब्यूरो रांची/हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव में मंगला जुलूस देखने गई एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। किशोरी मंगलवार रात (24 मार्च 2026) गांव […]

Read More