चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

  • लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राओं ने दिखाया जोश
  • समाप्ति के बाद प्रबंधिका ने बच्चों को मिष्ठान वितरण किया

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर मटियारी चौराहा स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में हर साल की तरह इस वर्ष भी सोमवार को 26 जनवरी के मौके पर 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद स्कूल के छात्र – छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया, जबकि स्कूल के बच्चों ने पूरे चिनहट बाजार में लंबे तिरंगे के साथ निकाली यात्रा। यात्रा कोतवाली परिसर पहुंची, जहां इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा और अन्य पुलिसकर्मियों ने तिरंगे को सलामी दी। समाप्ति के बाद स्कूल की प्रबंधिका ने बच्चों को मिष्ठान वितरण कर उनका हौसला अफजाई किया।

चिनहट के अयोध्या रोड पर मटियारी चौराहा स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कालेज की प्रबंधिका ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। इस मौके पर स्कूली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। बच्चों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस स्कूल के बच्चों ने हाथ में तिरंगा लेकर पूरे चिनहट बाजार होते हुए कोतवाली परिसर जाने के बाद स्कूल पहुंचे। इस दौरान बच्चों का जोश देखने लायक था।

वहीं भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के नारों से विद्यालय प्रांगण गूंज उठा। स्कूल की छात्राओं देशभक्ति गीत सुनाया।
इस मौके पर छात्रों ने अपनी गीतों, भाषण आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर स्कूल की प्रबंधिका ने कहा कि हमें सदैव उन देशभक्तों को सम्मान देना चाहिए तथा राष्ट्रीय ध्वज की रक्षा करने की शिक्षा दी। इस मौके पर स्कूल की प्रबंधिका एवं कोषाध्यक्ष इरम अफरीन प्रधानाचार्य राम तिलक यादव, कल्लू, पंकज, अध्यापिका छवि, पूजा, मधु, रंजना के अलावा इरम अफरीन सहित कई अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।

Central UP

LDA के नोटिस से भड़के उतरठिया के व्यापारी, बैठक कर किया विरोध का ऐलान

“योगी सरकार में नहीं चलेगा उत्पीड़न” व्यापार मंडल, CM से मुलाकात कर नोटिस रद्द कराने की मांग विजय श्रीवास्तव लखनऊ। LDA द्वारा उतरठिया तेलीबाग बाजार के दर्जनों व्यापारियों के पुराने जर्जर बने मकानों दुकानो का विना मानचित्र स्वीकृति के कराये गये निर्माण का शमन मानचित्र न जमा करने का नोटिस देते हुए निर्देशित किया गया […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More