यूपी BJP कार्यालय में दिग्गजों के साथ अमित शाह की एक घंटे चली बैठक से राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल

Untitled 15 copy 15

 

लखनऊ। यूपी  गृह मंत्री अमित शाह ऐसे राजनीतिज्ञ हैं, जिनकी हर बात और मुलाकात के बड़े मायने निकलते हैं। वो जब शनिवार दोपहर तीन बजे प्रदेश कार्यालय पहुंचे तो यह तय नहीं था कि किसके साथ और कितनी देर तक बैठेंगे। लेकिन करीब एक घंटे तक सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ बैठक कर बाहर निकले तो कई राजनीतिक कयास हवा में तैरने लगे। राजनीति के जानकारों का कहना है कि सरकार और संगठन के शीर्ष चेहरों के साथ बैठक कर उन्हें बेहतर समन्वय का संदेश दिया गया है।

शाह की इस बैठक का असर संगठन एवं सरकार में फेरबदल में दिख सकता है। अंत में निकलते समय शाह ने सभी छह महामंत्रियों का भी हालचाल जाना। अन्य पदाधिकारी कार्यालय में उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश के प्रभारी रहते हुए अमित शाह ने 2014 में सूबे में अस्सी में अस्सी का फॉर्मूला दिया था। वह यूपी के भूगोल से पूरी तरह परिचित हैं जिसका दावा उन्होंने यूपी दिवस के कार्यक्रम के मंच से भी किया।

इधर, प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी को चुनने के बाद पार्टी के सामने मिशन-2027 को लेकर कई चुनौतियां हैं। जहां एक ओर जातीय एवं क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखते हुए प्रदेश इकाई का गठन होना है, वहीं चुनाव से पहले एक बार योगी मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर चर्चा है। इस सभी विषयों पर लखनऊ से दिल्ली तक कई बार मंथन हो चुका है। लेकिन नए प्रदेश अध्यक्ष के बनने के बाद और अब मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच अमित शाह की लखनऊ में बैठक के मायने बढ़ गए हैं।

Spread the love

Uttar Pradesh

अखिलेश के खिलाफ मंत्रियों ने खोला मोर्चा, चौधरी भूपेंद्र सिंह और राजभर ने गिनाए पुराने कारनामे*

अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे: चौधरी भूपेंद्र सिंह सपा राज में पत्रकार को जिंदा जलाया गया था, अखिलेश पर चौधरी भूपेंद्र का तीखा प्रहार PDA मतलब परिवार, दौलतमंद और अपराधी: ओम प्रकाश राजभर ‘लोकतंत्र की देते हैं दुहाई और इमरजेंसी वाली कांग्रेस से करते हैं गलबहियां’: भूपेंद्र और राजभर Lucknow : […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

बलरामपुर गार्डन में 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला शुरू

पुस्तकें मन एकाग्र करती हैं जोड़ती हैं परम्पराओं से : ब्रजेश पाठक ईशा मीशा की प्रस्तुतियों ने मोहा मन Lucknow : ‘पुस्तकें मन एकाग्र करती हैं। अपने इतिहास और परंपराओं से जोड़ती हैं, जबकि मोबाइल फोन में सब कुछ अच्छा नहीं।’ यह बातें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेले का उद्घाटन करते हुए […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

एक्शन मोड में सोनौली के नवागत थानाध्यक्ष

जाम,तस्करी और कटिंग पर चलेगा पुलिस का डंडा  कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं – थानाध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Sonauli, Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख कस्बे सोनौली में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और स्थानीय मुद्दों के निस्तारण के लिए थाना प्रभारी विशाल शुक्ला […]

Spread the love
Read More