व्यापार मंडल ने आयोजित किया पुलिस सम्मान समारोह

Untitled 18 copy 9
  • पुलिस अधीक्षक ने सम्मान के लिए व्यापार मंडल का जताया आभार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना की अध्यक्षता में आज पुलिस कार्यालय स्थित तथागत सभागार में जनपद के विभिन्न व्यापारिक संगठनों/व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं व्यापारिक समुदाय के बीच आपसी समन्वय को सुदृढ़ करना, व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाना तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करना रहा।

इस दौरान व्यापार मंडल के सदस्यों ने अपनी समस्याएं, सुझाव एवं अपेक्षाएं पुलिस प्रशासन के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि जनपद में व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों की समय पर सूचना देने, सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने एवं पुलिस के साथ निरंतर सहयोग बनाए रखने की अपील की। बैठक के उपरांत व्यापार मंडल द्वारा पुलिस विभाग के सराहनीय कार्यों, बेहतर कानून-व्यवस्था एवं व्यापारियों की सुरक्षा में दिए जा रहे सहयोग के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

ये भी पढ़े

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त: यूपी में हाईअलर्ट

इस अवसर पर पुलिस

अधिकारी/कर्मचारी-निरीक्षक निर्भय सिंह, उप निरीक्षक यदुवीर यादव,हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश,हेड कांस्टेबल मुन्ना चौरसिया, हेड कांस्टेबल करुणेश सिंह,कांस्टेबल मनीष कुमार यादव, कांस्टेबल अमित वर्मा को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सम्मान के लिए व्यापार मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस टीम पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Spread the love

Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More
Environmental Conservation
Purvanchal

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत निचलौल थाने में हुआ पौधरोपण

Environmental Conservation पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को महराजगंज जिले के निचलौल थाना परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने किया। इस दौरान थानाध्यक्ष अंकित सिंह सहित थाना परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने विभिन्न […]

Spread the love
Read More
Sant Kabir Nagar Jail
homeslider Purvanchal

संतकबीरनगर जेल में अवैध वसूली के लगे गंभीर आरोप

Sant Kabir Nagar Jail एक माह बाद बंदी की बैरक बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 4600 रुपए सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से हुआ वसूली का खुलासा संत कबीरनगर जेल में अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरशोर से वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में जेल से कुछ दिन […]

Spread the love
Read More