रिच स्काई की महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय पहल

Untitled 21 copy 9
  • प्रतिभा दिखाकर देश का नाम ऊंचा कर रही बेटियां: तनु
  • फाउंडेशन ने आयोजित किया सामूहिक विवाह कार्यक्रम

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। रिच स्काई फाउंडेशन द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। शिकोहाबाद में फाउंडेशन की चेयरमैन तनु यादव ने इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया, जिसमें युवक-युवतियों ने अपने परिवारों की उपस्थिति में विवाह कराया गया। नवविवाहित जोड़ों को सम्मानित किया गया और उन्हें वैवाहिक उपहार स्वरूप सोफा, कुर्सी, मेज और वस्त्र आदि प्रदान किए गए। विवाह पारंपरिक तरीके से सम्पन्न कराया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फिरोजाबाद सांसद अक्षय यादव उपस्थित रहे। सांसद ने इस अवसर पर कहा कि रिच स्काई फाउंडेशन महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है और तनु यादव के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन महिलाओं के जागरण और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयासरत है। सामूहिक विवाह के दौरान तनु यादव ने कहा कि देश की आधी आबादी को सशक्त और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाकर ही देश को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की बेटियां अंतरिक्ष में अपनी प्रतिभा दिखाकर देश का नाम ऊंचा कर रही हैं, और ऐसे प्रयासों को और आगे बढ़ाने की जरूरत है।

Spread the love

IAS Promotion
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

IAS Promotion: यूपी के 21 PCS अधिकारी बने IAS

IAS Promotion IAS में चयनित 21 PCS अधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति के आधार पर चयनित 21 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। Adobe Scan 30 Jun 2026 (6)_260630_230207 नियुक्ति अनुभाग-1 द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार, भारत सरकार […]

Spread the love
Read More
DPC
homeslider Uttar Pradesh

PGI कर्मचारियों का निदेशक कार्यालय पर घेराव, DPC बैठक टलने से फूटा गुस्सा

DPC तीन दौर की वार्ता के बाद बनी सहमति विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक लगातार टलने से नाराज संजय गांधी पीजीआइ कर्मचारी महासंघ ने मंगलवार को निदेशक कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। महासंघ का आरोप था कि प्रशासन की लापरवाही के कारण कर्मचारियों को एक जुलाई से मिलने वाले पदोन्नति और एमएसीपीएस के […]

Spread the love
Read More
Jaunpur crime news
Crime News Uttar Pradesh

जौनपुर: बच्ची की हत्या के बाद हंगामा, कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची

Jaunpur crime news : यूपी के जौनपुर में चार साल की बच्ची की हत्या के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि बच्ची एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। सोमवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में […]

Spread the love
Read More