भारत की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं नये रिकार्ड : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आज भारत की बेटियां हर क्षेत्र में नए रिकॉर्ड बना रही हैं और राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को बताया कि मोदी ने कहा कि जिस देश में पुत्रियों को लक्ष्मी के समान पूजा जाता है, वहां आज से 11 वर्ष पहले इसी दिन ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान आरंभ किया गया था। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गर्व की बात है कि आज भारत की बेटियां हर क्षेत्र में नए रिकॉर्ड बना रही हैं और राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

ये भी पढ़े

ट्रम्प और रूट्टे के बीच ग्रीनलैंड पर ‘भविष्य के समझौते’ की रूपरेखा तैयार, वापस ली टैरिफ की धमकी

उन्होंने बेटियों के महत्व पर आधारित शाश्वत भारतीय मूल्यों को प्रतिबिंबित करते हुए कहा कि एक पुत्री दस पुत्रों के समान है और दस पुत्रों से प्राप्त पुण्य या सद्गुण एक पुत्री से भी प्राप्त किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा “कन्या को लक्ष्मी मानने वाले हमारे देश में 11 साल पहले आज ही के दिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत हुई थी। यह बड़े गर्व की बात है कि आज भारत की बेटियां हर क्षेत्र में नित-नये रिकॉर्ड बना रही हैं। उल्लेखनीय है कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत 22 जनवरी 2015 को हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य लड़कियों के अस्तित्व, शिक्षा और सुरक्षा को सुनिश्चित करना और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है।(वार्ता)

National Politics

मौलाना शमशुल हुदा के ठिकानों पर ED की रेड, कई पहचान पत्र और धार्मिक साहित्य बरामद

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ब्रिटेन की नागरिकता लेने के बावजूद भारत में वेतन लेने के आरोपों में मौलाना शमशुल हुदा के ठिकानों पर छापेमारी की है। जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ स्थित उनके पैतृक घर और मुबारकपुर के अस्थायी आवास से कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। रेड के दौरान […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

जांच करते-करते दिल दे बैठे दरोगा जी, परेशान महिला ने SP से की शिकायत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रामनगर थाने में तैनात एक दरोगा पर आरोप है कि वह एक पारिवारिक विवाद की जांच के दौरान पीड़िता से निजी संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। महिला ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने जांच के बहाने फोन […]

Read More
homeslider Odisha

दलित महिला की नियुक्ति के विरोध में तीन महीने से बंद आंगनवाड़ी केंद्र

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले से आई यह खबर सिर्फ एक प्रशासनिक विवाद नहीं, बल्कि समाज के सामने खड़ा एक आईना है। एक छोटी सी आंगनवाड़ी, जहां बच्चों की किलकारियां गूंजनी चाहिए थीं, वहां पिछले तीन महीनों से सन्नाटा पसरा है। वजह है एक युवती की नियुक्ति, जिसे कुछ लोगों ने जातिगत आधार पर स्वीकार नहीं […]

Read More