GRP पुलिस को सलाम: महिला की जान बचाने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Untitled 7 copy 24
  • पुलिस महानिदेशक प्रकाश डी ने नकद पुरस्कार देकर अधीनस्थों का बढ़ाया हौसला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मेला स्पेशल ट्रेन में यात्रा करते समय अनियंत्रित होकर गिरी महिला यात्री को अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए प्लेटफार्म पर तैनात महिला सहित तीन जीआरपी पुलिसकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचा लिया था। पुलिस की सक्रियता देख वहां पर मौजूद लोग जमकर प्रशंसा की थी। इन बहादुर पुलिसकर्मियों की जांबाजी को देखते हुए पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी सहित अन्य अफसरों ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

बताते चलें कि 18 जनवरी 2026 एक महिला सुल्तानपुर जिले के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर सवार होते समय गिर गई थी। महिला को गिरता देख इंस्पेक्टर जीआरपी भोलाशंकर, आरक्षी भूपेंद्र कुमार व महिला आरक्षी नीतू वर्मा अपनी जान की परवाह किए बगैर महिला को बचा लिया‌।

इसकी खबर मिलते ही पुलिस अफसरों ने भी मातहतों की सराहना की थी। इसी के तहत शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे आरके भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ रोहित मिश्रा व अपर पुलिस अधीक्षक अनिल की मौजूदगी में तीनों बहादुर पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Ayodhya
homeslider Uttar Pradesh

योगी सरकार के दीपोत्सव में 220 टन रेत से रचा गया ‘राम दरबार’, बना विश्व रिकार्ड

सरयू की रेत से तैयार हुआ 58 फीट लंबा और 20 फीट ऊंचा भव्य राम दरबार व राम मंदिर की विशाल कलाकृति सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की यह पहली और विश्व की सबसे लंबी रेत निर्मित राम दरबार कलाकृति Ayodhya: योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा आयोजित दीपोत्सव 2026 में अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने ऐतिहासिक उपलब्धि […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

26 जनवरी तक हर पांचवें दिन युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: CM योगी

1,146 युवाओं को नौकरी, किसानों को ₹215 करोड़ CM योगी बोले- पहले नौकरी में चलता था सैफई सिंडिकेट CM योगी का सपा-कांग्रेस पर निशाना CM योगी का अखिलेश पर तंज, शिवपाल को ट्यूटर रखने की दी सलाह Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ […]

Read More
Lucknow
homeslider Uncategorized Uttar Pradesh

‘पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद’, PDA को लेकर अखिलेश का नया बयान

Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चर्चित राजनीतिक नारे PDA को लेकर एक नया बयान दिया है। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने PDA का एक अलग अर्थ बताते हुए कहा, ‘पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद।’ उनका यह बयान उस समय आया, जब पत्रकारों ने उनसे 12 तारीख को अयोध्या […]

Read More