जम्मू कश्मीर के डोडा में खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवान शहीद

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में भारतीय सेना के 10 जवानों की जान चली गई, जबकि 11 अन्य जवान घायल हो गए। यह दुर्घटना भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के पास उस समय हुई, जब सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेना का बुलेटप्रूफ वाहन ऊंचाई पर स्थित एक अग्रिम चौकी की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। वाहन में कुल 21 जवान सवार थे।  भद्रवाह की ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. वर्षा शर्मा ने बताया कि हादसे में 10 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। वहीं एक जवान को मामूली चोटें आई हैं, जिसका इलाज भद्रवाह अस्पताल में जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भद्रवाह अस्पताल पहुंचे और राहत एवं उपचार कार्यों की निगरानी की। इसके अलावा जीएमसी डोडा से डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की एक टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर तैनात की गई है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद सेना और पुलिस ने संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया। गंभीर रूप से घायल जवानों को विशेष उपचार के लिए हवाई मार्ग से उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। सेना की ओर से शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने की तैयारी की जा रही है।

homeslider National Politics

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने साधे सामाजिक समीकरण

16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए Indian National Congress ने अपने छह उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने सामाजिक संतुलन साधने की रणनीति अपनाते हुए आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक और सवर्ण समुदायों से प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। खास बात यह है कि घोषित छह नामों में […]

Read More
Business Economy homeslider

NHAI सपोर्टेड RIIT का IPO 11 मार्च से ओपन, ₹99–₹100 प्राइस बैंड तय

राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण  (NHAI) समर्थित राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट  (RIIT) अपना ₹6,000 करोड़ का आईपीओ 11 मार्च को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने प्रति यूनिट ₹99–₹100 का प्राइस बैंड तय किया है। एंकर निवेशकों के लिए 10 मार्च को विशेष विंडो […]

Read More
homeslider Sports

सेमीफाइनल से पहले आस्था का सहारा: क्या अभिषेक-ईशान दिलाएंगे फाइनल का टिकट? 

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने आस्था का सहारा लिया। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मार्च को होने वाले बड़े मुकाबले से पहले टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। उनके साथ ऑलराउंडर Axar Patel भी मौजूद रहे। टीम […]

Read More