शर्मा ने छक्कों से किया मैदान का अभिषेक, खूंखार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से रौंदा

Untitled 6 copy 23
  • अभिषेक का तूफाऩ थमा तो दूसरे खब्बू बल्लेबाज ने मचाया तहलका, छक्कों से सजाई अपनी पारी

नागपुर। अभिषेक शर्मा (84) और रिंकू सिंह (नाबाद 44) की विस्फोटक पारियों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बुधवार को पहले T-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 48 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली हैं। 239 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्य ने शुरुआती झटके दिये। डेवन कॉन्वे (शून्य) को अर्शदीप सिंह और रचिन रविंद्र (एक) को हार्दिक ने आउट किया। दो रन पर दो विकेट गंवाने के बाद संकट में फंसी न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने टिम रॉबिन्सन के साथ मोर्चा संभाला।

ये भी पढ़े

बांग्लादेश T20 वर्ल्ड कप के मैच भारत में नहीं खेलेगा तो उसकी जगह स्कॉटलैंड लेगा: ICC

दोनेां बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हुई। सातवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने टिम रॉबिन्सन 15 गेंदों में 21 रन को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद मार्क चैपमैन ने ग्लेन फिलिप्स के साथ 79 रन जोड़े। 14वें ओवर में अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स को आउटकर न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। फिलिप्स ने 40 गेंदों में चार चौके और छह छक्के लगाते हुए 78 रनों की पारी खेली। 15वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने मार्क चैपमैन 24 गेंदों में 39 रन को आउटकर न्यूजीलैंड को पांचवां झटका दिया। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर शिवम दुबे ने डैरिल मिचेल 18 गेंदों में 28 रन को आउट किया। अगली ही गेंद पर दुबे ने क्रिस्टियन क्लार्क (शून्य) का भी शिकार कर लिया। न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 190 रन ही बना सकी और 48 रनों से मुकाबला हार गई। (वार्ता)

Spread the love

Horoscope
Astrology homeslider

सोमवार के दिन इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

मेष : परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। आप की आदतों के कारण आप ने अपनों से दूरियां बना ली। नौकरीपेशा जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। समय रहते अपने सम स्वभाव और […]

Spread the love
Read More
Assembly Elections
Analysis homeslider Punjab

पंजाब के बड़े राजनैतिक दलों में अस्थिरता का दौर

Assembly Elections पंजाब विधान सभा चुनाव की आहट ने प्रदेश का सियासी पारा काफी बढ़ा दिया है।एक तरफ सभी दल चुनाव की तैयारियों में लगे हैं तो दूसरी तरफ कुछ माह पूर्व  आम आदमी पार्टी में टूट के बाद अब पंजाब कांग्रेस के नये अध्यक्ष के नाम की घोषणा के बाद जिस तरह से पार्टी  […]

Spread the love
Read More
Monsoon
homeslider National Weather

मॉनसून का बड़ा अटैक! दिल्ली-UP समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

Monsoon देशभर में मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और इसका असर उत्तर, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश राज्यों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत 20 राज्यों में आंधी-तूफान, तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, महाराष्ट्र […]

Spread the love
Read More