कन्नौज: लेखपाल बेटे से परेशान माँ बाप ने मांगी इच्छा मृत्यु

Untitled 2 copy 26

कन्नौज। कलक्ट्रेट पहुंचे बुजुर्ग दम्पति इच्छा मृत्यु की मांग करते हुए फफक कर रो पड़े। हाथ में इच्छा मृत्यु लिखी हुई पट्टिका पकड़ वह डीएम ऑफिस पहुंचे और अपने लेखपाल बेटे पर ही हत्या की साजिश रचने के गम्भीर आरोप लगा दिए। डीएम ने मामले की जांच कराने का भरोसा दिया है। बुजुर्ग दम्पति बाबूराम और उनकी पत्नी कमलेश कुमारी इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के भूड़पुरवा गांव के रहने वाले हैं। वह अपने छोटे बेटे देवेंद्र से परेशान हैं जोकि सिदार्थनगर जिले की इटवा तहसील में लेखपाल की पोस्ट पर तैनात है। बाबूराम और उनकी पत्नी कमलेश कुमारी ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि छोटा बेटा देवेंद्र लेखपाल है और बड़े बेटे अनिल की पत्नी सरकारी टीचर है। जबकि मझिला बेटा शिवानंद आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसके बावजूद खेती में मेरा साथ देकर उसने अपने दोनों भाइयों अनिल और देवेंद्र को पढ़ाने में सहयोग किया।

CPMT,मेडिकल प्रवेश परीक्षा और पीसीएस की तैयारियों के लिए तमाम कोचिंग में पैसा खर्च किया। ऐसे में जब शिवानन्द को दो एकड़ जमीन दान में दे दी तो देवेंद्र बौखला गया और अपने साले व ससुर की मदद से हम पति-पत्नी व मझले बेटे शिवानन्द की हत्या कराना चाहता है। वह लोग 15 जून 2025 को भी घर में घुसकर हमला कर चुके हैं। शिकायत करने पर पुलिस भी कोई कार्यवाही नहीं करती। ऐसे में मर जाना ही बेहतर हैं। इसलिए इच्छा मृत्यु की अनुमति प्रदान की जाए। पिता बाबूराम ने रोते हुए बताया कि वर्ष 2001 में देवेंद्र का नवोदय में दाखिला होना था, लेकिन प्रिंसिपल ने एडमिशन लेने से मना कर दिया।

ये भी पढ़े

बांग्लादेश T20 वर्ल्ड कप के मैच भारत में नहीं खेलेगा तो उसकी जगह स्कॉटलैंड लेगा: ICC

जिसके बाद वह इलाहाबाद हाईकोर्ट तक गए और एक साल केस लड़ा। इसके लिए 60 हजार रुपया लोन लिया था, जोकि अब ब्याज समेत 3 लाख हो गया है। बाबूराम ने बताया कि देवेंद्र ने 26 जनवरी 2023 में खुद की मर्जी से उमा नाम की लड़की से प्रेम विवाह कर लिया था। कुछ समय बाद उमा ने सुसाइड कर लिया। ऐसे में देवेंद्र के सामने तमाम समस्याएं आ गईं। उसे झंझटों से बचाने के लिए भाई शिवानन्द ने देवेंद्र को आठ लाख रुपए की मदद की थी। इसके बाद देवेंद्र ने छह जून 2025 को फिर परिजनों की सहमति के बिना शादी कर ली। अब उसके ससुर, साले और पत्नी मकान व खेती हड़पना चाहते हैं। (BNE)

Spread the love

Operation Safed Sagar
homeslider National

कारगिल युद्ध में IAF का शौर्य, ऑपरेशन सफेद सागर ने ऐसे तोड़ी दुश्मन की कमर

कारगिल की 18 हजार फीट ऊंची चोटियों पर IAF का पराक्रम Operation Safed Sagar: साल 1999 में जब देश क्रिकेट वर्ल्ड कप के रोमांच में डूबा था, उसी दौरान जम्मू-कश्मीर के कारगिल की ऊंची और दुर्गम पहाड़ियों पर एक ऐसा संघर्ष आकार ले रहा था, जिसने भारतीय सेना और वायुसेना के सामने अभूतपूर्व चुनौती खड़ी […]

Spread the love
Read More
Ajinkya Rahane
Sports Uttar Pradesh

अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट पर सचिन हुए निराश, विराट-रोहित ने भी की बात

संन्यास के बाद भावुक हुए अजिंक्य रहाणे Ajinkya Rahane Retirement: भारतीय क्रिकेट के लिए लंबे समय तक टेस्ट टीम का अहम हिस्सा रहे अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने करियर को विराम दे दिया है। रहाणे के इस फैसले के साथ भारतीय क्रिकेट के एक खास दौर का भी अंत माना जा […]

Spread the love
Read More
India vs Sri Lanka
Sports Uttar Pradesh

15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट, टीवी और मोबाइल पर यहां देख पाएंगे लाइव

15 अगस्त से शुरू होगा पहला टेस्ट India vs Sri Lanka Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होगा। दोनों मुकाबले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप […]

Spread the love
Read More