हिंदू लड़कियों को ब्लैकमेल कर धर्मांतरण कराने वाला जिम संचालक पुलिस मुठभेड़ में घायल

Untitled 8 copy 21

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मिर्जापुर जिले जिम में हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले जिम संचालक को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। वह हिंदू लड़कियों पर धर्मांतरण का दबाव बनाता था। यह एनकाउंटर देहात कोतवाली क्षेत्र में हुआ। पुलिस के मुताबिक, जिम में लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण करवाने के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी जिम संचालक फरीद को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी। फिलहाल, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

धर्मांतरण मामले के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन

बता दें कि मिर्जापुर में पुलिस ने जिम की आड़ में चल रहे अवैध धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो युवतियों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी जिम ट्रेनर मोहम्मद शेख अली आलम सहित चार आरोपियों (फैजल खान, जहीर और सादाब) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही, घटना में शामिल केजीएन और बी-फिट सहित कुल 5 जिमों को सीज कर दिया गया है।

पीड़ित का था यह आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि ट्रेनर ने पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया, फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और उसके नाम पर लोन भी लिया। उसे जबरन बुर्का पहनाने, नमाज पढ़ने और दरगाह ले जाकर कलमा पढ़वाकर धर्मांतरण का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी गई।

Spread the love

Crime News

तीन सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों हिस्ट्री शीट हुई खत्म

मौत के बाद दोनों मृतक हिस्ट्रीशीटर के खाका को पुलिस ने किया नष्ट ए अहमद सौदागर Lucknow : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में सूचीबद्ध बदमाशों की निगरानी व मृतक हिस्ट्रीशीटरों के खाका नष्ट करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो मृतक सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों का खाका नष्ट किया गया है। नाका […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

ठूठीबारी बार्डर से सटे नेपाल के महेशपुर में एक कार से 274 बोतल भारतीय शराब बरामद,दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर ऐसी बरामदगी सामने आई है, जिसने सीमा पार सामान की आवाजाही और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेपाल के महेशपुर क्षेत्र में बॉर्डर से करीब 200 मीटर दूर 274 बोतल भारतीय ओल्ड मॉन्क शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की […]

Spread the love
Read More