पति की जीभ काटने के आरोप में पत्नी गिरफ्ता

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर कॉलोनी में हुई सनसनीखेज घटना ने अब नया मोड़ ले लिया है। गंभीर रूप से घायल युवक विपिन के पिता ने अपनी बहू ईशा और उसके मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले को सुनियोजित मानसिक उत्पीड़न का नतीजा बताया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही ईशा का व्यवहार उनके बेटे के प्रति असामान्य था।

परिजनों के मुताबिक, विपिन एक निजी कंपनी में नौकरी करता है और उसकी शादी करीब आठ महीने पहले मेरठ निवासी ईशा से हुई थी। शुरूआती दिनों से ही पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव बना हुआ था। पीड़ित के पिता का आरोप है कि ईशा न केवल बेटे से दूरी बनाकर रखती थी, बल्कि वैवाहिक संबंध बनाने से भी लगातार इनकार करती रही। इस कारण विपिन मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।

परिवार का कहना है कि विपिन कई बार अपनी परेशानी घरवालों को बता चुका था, लेकिन सभी को यही उम्मीद थी कि समय के साथ रिश्ते सामान्य हो जाएंगे। हालांकि सोमवार की रात हालात पूरी तरह बिगड़ गए। बताया जा रहा है कि खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जो देर रात हिंसक घटना में तब्दील हो गया।

यूपी पुलिस की चौकसी पर सवाल: नए साल का आगाज ऐसा तो अंजाम क्या होगा

आरोप है कि जब विपिन गहरी नींद में था, तभी ईशा ने उस पर हमला कर दिया और उसकी जीभ दांतों से काट ली। चीख-पुकार सुनकर जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो विपिन खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ा था। बिस्तर पर उसकी कटी हुई जीभ पड़ी हुई थी, जिसे देखकर पूरा परिवार सदमे में आ गया।

घटना के बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया। पीड़ित के पिता का आरोप है कि मौके पर पहुंचे बहू के पिता ने बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कथित तौर पर कहा, “जीभ ही तो काटी है, गर्दन थोड़ी न।” इस बयान के बाद दोनों परिवारों के बीच तीखी बहस और हाथापाई भी हुई।

घायल विपिन को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, युवक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसे लगातार चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी ईशा को हिरासत में लिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। मोदीनगर थाना पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना अचानक हुई या इसके पीछे कोई लंबा विवाद रहा है। अधिकारियों के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
homeslider International Politics

बालेन सरकार में नर्स बनी स्वास्थ्य मंत्री

संपूर्ण नर्सिंग परिवार के लिए गौरव का क्षण – एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग नई दिल्ली उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में नई सरकार ने कमान संभाल ली है। इस सरकार में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से संबद्ध रखने वाली मेडिकल प्रोफेशनल निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More