रायबरेली में राहुल गांधी भावुक: दादा फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस मिला उपहार

untitled 2026 01 21t102913 1768971549

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्हें एक ऐसा उपहार मिला, जिसने न केवल उन्हें भावुक कर दिया, बल्कि गांधी परिवार की पुरानी स्मृतियों को भी जीवंत कर दिया। रायबरेली के एक स्थानीय परिवार ने राहुल गांधी को उनके दादा फिरोज गांधी का पुराना ड्राइविंग लाइसेंस भेंट किया।

बताया जा रहा है कि यह परिवार वर्षों से इस ऐतिहासिक दस्तावेज को बेहद सहेजकर रखे हुए था। जब उन्हें जानकारी मिली कि राहुल गांधी रायबरेली आए हुए हैं, तो उन्होंने यह नायाब धरोहर उन्हें सौंपने का निर्णय लिया। जैसे ही राहुल गांधी के हाथ में यह ड्राइविंग लाइसेंस आया, वे कुछ देर तक उसे ध्यान से देखते रहे और भावुक नजर आए। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने तुरंत उस लाइसेंस की तस्वीर खींची और अपनी मां सोनिया गांधी को व्हाट्सऐप के माध्यम से भेजी। मंच पर मौजूद लोगों के अनुसार, यह पल राहुल गांधी के लिए बेहद निजी और भावनात्मक था। उनके चेहरे पर अपने दादा की स्मृतियों की झलक साफ दिखाई दे रही थी।

शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा

दरअसल, राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस से आईटीआई के पास स्थित राजीव गांधी स्टेडियम पहुंचे थे, जहां यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन होना था। इसी कार्यक्रम के दौरान वह परिवार मंच पर पहुंचा और फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस राहुल गांधी को सौंपा। इस मौके पर राहुल गांधी के साथ मंच साझा कर रहे अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने भी इस बात की पुष्टि की कि यह लाइसेंस वास्तव में फिरोज गांधी का है। उन्होंने कहा कि यह रायबरेली के इतिहास से जुड़ी एक अमूल्य धरोहर है, जो अब गांधी परिवार को वापस मिली है।

क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के बाद राहुल गांधी ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली विभिन्न टीमों और खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने युवाओं का उत्साह बढ़ाया और खेलों को जीवन में अनुशासन और टीम भावना का माध्यम बताया। इसके अलावा राहुल गांधी ने रायबरेली में आयोजित ‘मनरेगा चौपाल’ में भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा केवल एक सरकारी योजना नहीं है, बल्कि यह देश के गरीब मजदूरों के स्वाभिमान और उनके रोजगार के अधिकार का प्रतीक है। राहुल गांधी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा को कमजोर नहीं होने देगी और जरूरत पड़ी तो इसके लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी।

Spread the love

Lucknow
Health homeslider Uttar Pradesh

बोले ब्रजेश: मरीज को पता होना चाहिए कौन सी दवा ले रहा है

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक की बड़ी पहल देशज भाषा में मरीजों से बात करें चिकित्सक Lucknow: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों से मरीजों के लिए दवाओं और जांचों के नाम हिंदी अथवा देवनागरी लिपि में लिखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मरीज को यह जानकारी […]

Spread the love
Read More
New Delhi
National Politics

बंगाल चुनाव में BJP ने खर्च किए 287 करोड़

कांग्रेस ने केरल में 105 करोड़ फूंके New Delhi: पश्चिम बंगाल, केरल समेत पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान राजनीतिक दलों के चुनावी खर्च का ब्योरा सामने आया है। चुनाव आयोग को जमा कराई गई खर्च रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा ने पांचों चुनावों में कुल 529.38 करोड़ रुपये […]

Spread the love
Read More
 New Delhi
National Politics

दीपके बोले- धांधली वाले चुनाव में क्यों लेते हैं हिस्सा?

 New Delhi: चुनावी प्रक्रिया को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने विपक्षी दलों की चुनावी रणनीति पर सवाल उठाए हैं। दीपके का कहना है कि यदि विपक्ष को वास्तव में लगता है कि चुनावी व्यवस्था में गड़बड़ी हो रही है, तो उसे ऐसे चुनावों में लगातार […]

Spread the love
Read More