सहारनपुर में दिल दहला देने वाली घटना, एक परिवार के 5 लोगों के गोली लगे शव मिले

saharanapara ma paca lga ka mata 94824beda0c53599d31c8dcb5373550a

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सरसावा कस्बे में एक किराए के मकान के अंदर संग्रह अमीन और उनके परिवार के पांच सदस्यों के गोली लगे शव बरामद किए गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

मृतकों की पहचान संग्रह अमीन अशोक (40), उनकी मां विद्यावती (70), पत्नी अंजिता (35) और दो बेटे कार्तिक (16) तथा देव (13) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अशोक को कनपटी पर गोली लगी थी, जबकि उनकी मां, पत्नी और दोनों बेटों को माथे पर गोली मारी गई। सभी के शव घर के अलग-अलग कमरों में पड़े मिले।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घर को सील कर साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से एक तमंचा भी बरामद किया गया है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय करने जा रहा है ये शोध

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अशोक नकुड़ तहसील में संग्रह अमीन के पद पर तैनात थे और अपने परिवार के साथ सरसावा में किराए के मकान में रह रहे थे। पड़ोसियों का कहना है कि परिवार सामान्य रूप से रह रहा था और किसी बड़े विवाद की जानकारी पहले सामने नहीं आई थी। हालांकि, बीते कुछ दिनों से घर में ज्यादा आवाजाही नहीं देखी गई थी।

फिलहाल पुलिस इस मामले को आत्महत्या की आशंका के तहत देख रही है, लेकिन सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही घटना की असली वजह साफ हो सकेगी। यह भी जांच की जा रही है कि घटना के पीछे कोई पारिवारिक तनाव, आर्थिक दबाव या अन्य कारण तो नहीं था।

घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेंगे।

Politics Uttar Pradesh

प्रदेश मंत्री बनते ही एक्शन में गुड्डू खान, महराजगंज में निकाली लोकतंत्र बचाओ रैली

गुड्डू खान के नेतृत्व में नौतनवां में रैली, अल्पसंख्यकों को भाजपा से जोड़ने पर जोर उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद गुड्डू खान महराजगंज में सक्रिय नजर आए। उनके नेतृत्व में जिले में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली सीमा पर जाम से मुक्ति और व्यापार सुगमता के लिए अंतर-एजेंसी बैठक संपन्न

तस्करी रोकने व जांच तेज करने का लिया गया संकल्प उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सोनौली महाराजगंज भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सोनौली सीमा पर द्विपक्षीय व्यापार को सुगम बनाने, ‘नो मैन्स लैंड’ (No Man’s Land) क्षेत्र को जाम-मुक्त करने और यातायात प्रबंधन को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मंगलवार को स्थल सीमा शुल्क चौकी (LCS) सोनौली के […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

गोमाता की रक्षा के लिए बने कानून : जगद्गुरु शंकराचार्य

काशी में  संस्कृति संसद 2026 का भव्य शुभारंभ सनातन धर्म को षड्यंत्रों से बचाएगा संत समाज : रविंद्रपुरी विशेष संवाददाता Varanasi:  सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय संस्कृति के उद्घाटन सत्र के अध्यक्ष एवं ज्योतिषपीठाधीश्वर स्वामी वासुदेवानन्द सरस्वती  महाराज ने कहा कि सनातन धर्म एवं संस्कृति को धर्म विरोधियों के हमलों से […]

Read More