यूपी STF को मिली सफलता: फरार चल रहा पचास हजार का इनामी डकैत गिरफ्तार

  • एक दर्जन से अधिक मुकदमे के मामले काफी दिनों से चल रहा था फरार, अन्य साथियों की तलाश

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी STF टीम ने लूट व डकैती सहित अन्य मामलों में काफी दिनों से चल रहे पचास हजार के इनामी डकैत अनवर खां मेव रविवार को प्रयागराज जिले के घूरपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया है। STF के अपर पुलिस अधीक्षक राकेश के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का कुख्यात अपराधी है और इनका एक संगठित गिरोह है जो वर्ष 2020 और 25 में अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती और बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी के लिए पचास हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

STF के अपर पुलिस अधीक्षक राकेश ने बताया कि गिरफ्तार डकैत अनवर खां मेव उर्फ इमरान जनपद बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र स्थित चिरचिटा गांव का रहने वाला है और पुलिस से बचने के लिए अपनी ससुराल बरगढ़ कस्बे में छिपकर रह रहा था। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए इनामी बदमाश इमरान ने बताया कि वह अपने साथियों सिराजू, आमिर, फखरूद्दीन उर्फ नेता, जाबिर, इलाहाबादी उर्फ राम आसरे व भीम सिंह के साथ मिलकर वर्ष 2020 में घूरपुर क्षेत्र में डकैती डाली थी, जबकि वर्ष 2025 में इसी इलाके में मंजूर नाम के बदमाश के साथ मिलकर बड़ी चोरी जैसी घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। STF  के उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश अंतरराज्यीय गिरोह से ताल्लुक रखता है और इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के आलाधिकारियों ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More
Crime News

संतकबीरनगर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर 8 रंगपाल नगर में गुरुवार अपराह्न एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को मायके पक्ष के पहुंचने के […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand

झारखंड: मंगला जुलूस से निकालकर नाबालिग लड़की का रेप कर हत्या

पत्थर से गुप्तांग, चेहरा कुचला, दांत भी तोड़े लकीर पीट रही पुलिस नया लुक ब्यूरो रांची/हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव में मंगला जुलूस देखने गई एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। किशोरी मंगलवार रात (24 मार्च 2026) गांव […]

Read More