सिंधी संस्कृति का संरक्षण तथा युवा होंगे पहली प्राथमिकता: दर्पण लखमानी

Untitled 6 copy 19 scaled
  • सिंध यूथ क्लब सोसाइटी का शपथ ग्रहण समारोह

लखनऊ । सिंध यूथ क्लब सोसाइटी का रविवार को कृष्णानगर स्थित एक निजी होटल में नवनियुक्त कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रथम जनरल बॉडी मीटिंग का भव्य, गरिमामय और सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के समग्र उत्थान तथा युवाओं को संगठनात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का संकल्प दोहराया गया।

समारोह के दौरान दर्पण लखमानी ने औपचारिक रूप से संस्था के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। अमर अठवानी ने महामंत्री के रूप में पदभार संभाला। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से साईं हरीश लाल जी (शिव शांति संत असुदाराम आश्रम), कौशल  (प्रांत प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), पूर्व राज्यमंत्री नानक चंद लखमानी तथा प्रशांत भाटिया (संघ के विशेष संपर्क प्रमुख) उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े

छी छी, फेमस होने के लिए इस एक्ट्रेस ने उठाया इतना घिनौना कदम, फोटो देखकर आप भी रह जायेंगे भौचक्के

सभी गणमान्य अतिथियों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। संस्था के संरक्षक डॉ. अनिल चंदानी  एवं निवर्तमान अध्यक्ष तरुण संगवानी ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन की अब तक की उपलब्धियों तथा भविष्य की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। शपथ ग्रहण के पश्चात आयोजित प्रथम जनरल बॉडी मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष दर्पण लखमानी ने कहा कि सेवा, संगठन और संस्कृति को केंद्र में रखते हुए सिंधी संस्कृति का संरक्षण तथा युवाओं को शिक्षा एवं व्यवसाय के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शीघ्र ही युवा हेल्पलाइन एवं स्किल डेवलपमेंट सेंटर की शुरुआत की जाएगी।

ये भी पढ़े

पहले बॉयफ्रेंड को बेड में छुपाया, पकड़ी गई तो दिया इतना ऊटपटांग जवाब कि सुनकर रह जाएंगे दंग

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष ऋषि राज, पवन लखमानी, पंकज राय चंदानी, राकेश सेहता, सुधामचंद चंदवानी, श्रीचंद साहित्या,  धर्मेंद्र जगवानी सहित अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। अंत में महामंत्री अमर अठवानी ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Lucknow Jail
Central UP homeslider Uttar Pradesh

कौन होगा लखनऊ जेल का नया अधीक्षक!

Lucknow Jail वाराणसी जिला जेल, बाराबंकी, बिजनौर, कानपुर नगर और मुख्यालय वरिष्ठ अधीक्षक रेस में कभी भी जारी हो सकता है नए जेल अधीक्षक की तैनाती का आदेश राकेश यादव निडर लखनऊ। राजधानी लखनऊ की जिला जेल का नया अधीक्षक कौन होगा। यह सवाल कारागार मुख्यालय और जेल अधिकारियों के साथ बाबुओं में चर्चा का […]

Read More
UP Panchayat Elections
Central UP homeslider Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

Big News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

सख्ती से तीन महीने में चुनाव कराने के निर्देश चुनाव होने तक ग्राम प्रधान संभालते रहेंगे प्रशासक की जिम्मेदारी राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को मिली अहम जिम्मेदारी नया लुक ब्यूरो  Election 2026  उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार और […]

Read More
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Read More