- दक्षिणा स्वरूप कंबल और द्रव्य भेंटकर लिया आशीर्वाद
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी व समाजसेवी नन्दलाल जायसवाल द्वारा मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर नौतनवां स्थित अपने निज निवास नन्दलाल भवन के प्रांगण में साधु-संतों को भोजन कराकर दक्षिणा स्वरूप कंबल एवं द्रव्य भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

