प्रतापगढ़: कोहरे का कहरमाघ मेला जा रहे श्रद्धालुओं की पिकप को बस ने मारी टक्कर, 23 घायल

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। प्रतापगढ़ जिले में माघ मेला जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार 23 श्रद्धालु घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में सभी घायल श्रद्धालुओं को भर्ती कराया गया है। घने कोहरे के चलते हादसा हुआ है। सभी श्रद्धालु मौनी अमावस्या के पर्व पर स्नान करने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। पिकप में कुल 37 श्रद्धालु सवार थे। सभी श्रद्धालु संत कबीर नगर के रहने वाले हैं। हादसा नगर कोतवाली के जोगापुर गांव के पास हुआ। मौके पर सीओ सिटी और नगर कोतवाल पहुंच गए हैं।

नगर कोतवाली के जोगापुर गांव के सामने हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी पिकप और बस की टक्कर हो गई। हादसे में 23 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को आनन फानन में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी प्रशांत राज और नगर कोतवाल सुभाष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज जारी है और कई श्रद्धालु गंभीर बताई जा रहे हैं। पिकअप में 37 श्रद्धालु सवार थे, हादसे में 23 से अधिक श्रद्धालु को चोट आई हैं। यह सभी श्रद्धालु लोहरौली थाना साथा जिला संत कबीरनगर जिले के रहने वाले हैं। सभी एक गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है यह सभी पिकअप सवार श्रद्धालु मौनी अमावस्या पर्व पर स्नान करने के लिए प्रयागराज माघ मेला जा रहे थे। प्रतापगढ़ में बीती रात से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके चलते बस ने पिकअप सवार को टक्कर मारी तो पिकअप पलट गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से पिकअप को सड़क से हटाकर प्रयागराज अयोध्या हाईवे का आवागमन सामान्य कराया।

ये लोग हुए जख्मी

हादसे में श्रद्धालु घायल हुए हैं इनमें संतराम (65) पुत्र पतिराज निवासी लोहरौली थाना सांथा जिला संतकबीर नगर, कर्मराज 50) पुत्र फेरू रामअंजोर (45) पुत्र संतराम, नरेश (50) पुत्र दयाराम, राम बहादुर यादव (58) पुत्र जगन्नाथ यादव, सुनीता (42) पत्नी गोरख, चंपा देवी (44) पत्नी कन्हैया, आशा देवी (32) पत्नी पुजारी, अंशिका (10) पुत्री भैयालाल, कमला देवी (70) पत्नी चुन्नीलाल, सुशीला देवी (55) पत्नी मुरारी लाल, आर्यन (5) पुत्र राजू, निवासी दुधारा संत कबीर नगर, मुरारी लाल (60) पुत्र मुक्तिनाथ, सुक्कू (75) पुत्र हरखू, रेशमा (60) पत्नी श्रीपथ, आदित्य (16) पुत्र ओमप्रकाश, निवासी लौहरौली संत कबीर नगर, यशवंत प्रसाद (65) पुत्र अवदान, राजू (32) पुत्र केदार, निवासी मिलान खुर्द थाना दुधारा संत कबीर नगर, मालती (39) पत्नी रामवृक्ष, अदावती (42) पुत्र लक्ष्मण, सोमवती (44) पत्नी राजेंद्र, कमलावती पत्नी (48) अदालती और कन्हैयालाल (50) पुत्र रामलाल लहरौली संत कबीर नगर शामिल हैं।

Crime News

नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की घटना का खुलासा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये […]

Read More
Crime News

PRV पुलिसकर्मियों ने दिखाई इंसानियत,सड़क हादसे में घायल की मदद कर जीता लोगों का दिल

महुली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर चौराहे के पास हुई दो बाइकों के टक्कर आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जनपद के महुली थाना क्षेत्र में PRV पुलिसकर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की तत्परता से मदद की। पुलिस की इस संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More