मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में आस्था का महासागर, साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान की तैयारी

mauni amavasya 2026 1 2026 01 17 10 03 35

प्रयागराज : माघ मेले के दौरान प्रयागराज में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। जैसे-जैसे मौनी अमावस्या का पर्व नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे संगम नगरी में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रशासन के अनुमान के मुताबिक, मौनी अमावस्या के दिन करीब साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालु पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे।

भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए मेला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार एक नए स्नान घाट ‘काली पार्ट-दो’ का विस्तार किया गया है। खास तौर पर लखनऊ और अयोध्या की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नागवासुकि क्षेत्र में स्नान की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि संगम क्षेत्र पर अत्यधिक दबाव न पड़े।

शुक्रवार तड़के से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था। संगम नोज, नैनी के अरैल घाट, झूंसी और संगम क्षेत्र के अन्य प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। अनुमान के अनुसार, शुक्रवार को करीब 15 से 20 लाख लोगों ने स्नान किया, जबकि शाम तक मेला क्षेत्र में मौजूद श्रद्धालुओं की संख्या 25 से 30 लाख तक पहुंच गई थी। इनमें बड़ी संख्या में कल्पवासी भी शामिल रहे।

पंजाब में दो  दिन और जारी रहेगी कड़ाके की ठंड, 18 जनवरी से बारिश के आसार

मौनी अमावस्या के मुख्य स्नान पर्व को लेकर देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण प्रशासन को भीड़ और बढ़ने की आशंका है।

भीड़ प्रबंधन को लेकर मेला अधिकारी ऋषिराज ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को नौ सर्किल में विभाजित किया गया है। श्रद्धालुओं को नियंत्रित रखने के लिए 16 होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं और करीब 250 हेक्टेयर क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। एआई आधारित निगरानी, ड्रोन कैमरे, जल यातायात नियंत्रण, रेडियो संचार, आपदा प्रबंधन, अग्निशमन और साइबर सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी सख्ती से लागू किया गया है। पांटून पुलों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगम स्नान कर सकें।

Spread the love

homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

चंदा चोरी के बाद अब वोट चोरी भी हुई साबित

CEC को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करेः प्रमोद कुमार New Delhi: कांग्रेस सांसद और उप नेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी के बाद ‘‘मोदी सरकार’’ की संविधान तथा लोकतन्त्र की हत्या करके भारतीय जनतापार्टी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अपवित्र गठबन्धन से […]

Spread the love
Read More
Pradosh Vrat Today
homeslider Religion

प्रदोष व्रत आज

Pradosh Vrat Today: प्रदोष व्रत हिन्दू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण व्रत है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। यह व्रत हर महीने के दोनों पक्षों (कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष) की त्रयोदशी तिथि (13वें दिन) रखा जाता है। इस प्रकार एक साल में कुल 24 प्रदोष व्रत आते हैं। […]

Spread the love
Read More