अमर शहीद हेमू कालाणी चौराहे का उद्घाटन समारोह टला

Untitled 31 copy 2
  • सुंदरीकरण कार्य पूरा न हो पाने के कारण नहीं होगा कार्यक्रम
  • 21 जनवरी को शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करेगा सिंधी समाज

लखनऊ। अमर शहीद हेमू कालाणी का शहीदी दिवस लखनऊ सहित पूरे देश में 21 जनवरी को मनाया जाएगा। इसके साथ ही नाका हिंडोला चौराहे पर नवीनीकरण व सुंदरीकरण के कार्य नगर निगम द्वारा तेजी से चल रहा है कार्य पूरा न पाने के कारण इसके उद्घाटन कार्यक्रम को टाल दिया गया है। चेट्टी चंद मेला कमेटी की कोर कमेटी की टीम ने यह निर्णय लिया गया है।

सिन्धु सभा अध्यक्ष अशोक मोतियानी मेला कमेटी अध्यक्ष रतन मेघानी महामंत्री संजय जसवानी, नानक चंद लखमानी ने संयुक्त रूप से बताया कि 21 जनवरी को सिन्धी समाज (आशियाना क्षेत्र व नाका हिंडोला) चौराहे पर लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम करके श्रद्धांजली अर्पित करेंगे। 21 जनवरी को अमर शहीद हेमू कालाणी का शहीदी दिवस राजधानी सहित पूरे देश में मनाया जायेगा।

सिन्धु सभा अध्यक्ष अशोक मोतियानी कोषाध्यक्ष सतेंद्र भावनानी ने बताया कि नाका हिंडोला पर हेमू कालाणी चौराहे का नवीनीकरण का कार्य पूरा न हो पाने की वजह से इसका उद्घाटन कार्यक्रम थोड़े समय के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। काम में रुकावट न आए इस लिए कोर कमेटी ने इसका उद्घाटन कार्यक्रम का समय आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस मौके पर लखनऊ की प्रमुख सिन्धी पंचायतों के मुखी गण जिसमें राकेश भावनानी,वासुदेव सचदेवा, सुदाम चंद,अशोक चांदवानी, नानक चंद लखमानी मौजूद रहे।

Spread the love

Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More