DIG रेंज मेरठ की बड़ी कार्रवाई: 130 गैंगस्टर गिरफ्तार, शेष अपराधियों की लिस्ट तैयार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। नए साल यानी 2026 के शुरुआती दौर से लेकर 15 जनवरी के बीच गैंगस्टर एक्ट के तहत पचास मुकदमे दर्ज कर 194 कुख्यात अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। पुलिस ने 130 गैंगस्टर गिरफ्तार किए गए। बाकी सूचीबद्ध अपराधियों की लिस्ट तैयार की जा रही है। इन टॉप टारगेट में 10 से लेकर लाख तक के इनामी शामिल हैं। एसटीएफ और यूपी पुलिस की टीमें फरार अपराधियों की तलाश में जुट गई है। यूपी के मेरठ रेंज में डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गैंगस्टर के 50 मुकदमे दर्ज कर 194 कुख्यात बदमाशों को बुक किया। डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देशन में इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीस टीमें लगाई गई हैं।

अपराधियों पर चला पुलिस का डंडा

डीआईजी रेंज मेरठ कलानिधि नैथानी के मुताबिक वर्ष 2026 की शुरूआती दौर से लेकर 15 जनवरी के बीच पचास मुकदमों में 194 सूचीबद्ध अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि इनकी संपत्ति भी सीज करने की तैयारी की जा रही है।

किस जिले में कितने मुकदमे दर्ज किए गए,

मेरठ जिले में 26 मुकदमों में 100, बुलंदशहर में दस मुकदमों 35 अभियुक्त, जनपद बागपत में छह मुकदमों 29 अभियुक्त व हापुड़ जिले में आठ मुकदमों में 30 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर का मामला दर्ज किया गया। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि अबतक 130 गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इनमें मेरठ में 62, बुलंदशहर में 25, बागपत में 21 व हापुड़ में 22 को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया।

इनमें लूट डकैती सहित कई मामले दर्ज हैं,

फायरिंग के मामले में तीन मुकदमा 11 अभियुक्त, हत्या के आठ 36 अभियुक्त, लूट डकैती छह मुकदमा दर्ज 24 अभियुक्त, छिनैती में तीन मामले दर्ज सात अभियुक्त, चोरी नकबजन 17 मुकदमे में 51 अभियुक्त, गौ-वध अधिनियम में पांच मुकदमा दर्ज 27 अभियुक्त के अलावा अन्य मामलों में छह मुकदमों में 33 अभियुक्त।

Crime News homeslider National

मारकापुरम में दर्दनाक हादसा: टक्कर के बाद दोनों वाहन जलकर खाक, कई यात्री गंभीर

मारकापुरम। आंध्र प्रदेश के मारकापुरम जिले में रायवरम के पास गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। यात्रियों से भरी बस और बजरी से लदे टिपर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, जिससे कई यात्री उसमें फंस गए। आग के गोले में तब्दील हुई […]

Read More
Crime News

बस्ती पुलिस की कार्रवाई: शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में चार गिरफ्तार

रुधौली पुलिस की सख्ती, चार लोगों को भेजा न्यायालय बस्ती/रुधौली। थाना रुधौली पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 24 मार्च 2026 को की गई, जिसमें आरोपियों को धारा 170/126/135 BNSS के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand

डीसी की मीटिंग छोड़ कर घूस लेने पहुंचा क्लर्क

डेढ़ करोड़ मुआवजे के भुगतान के एवज में मांग रहा था 40 लाख रूपये, नया लुक ब्यूरो रांची/जमशेदपुर। सोनारी ACB की टीम ने सरकारी मुआवजा देने की एवज में 40 लाख रुपए घूस मांगने के आरोपी सरायकेला डीसी कार्यालय के भू-अर्जन विभाग के क्लर्क प्रीतम आचार्य और उसके दलाल विनय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया […]

Read More