बिजनौर: मंदिर में 36 घंटे से हनुमान मूर्ति की परिक्रमा कर रहा कुत्ता

dog cover 2026 01 0cfae5d9cbe92cfbd3a4c27104be420f 780x438 1

बिजनौर जिले के नंदपुर गांव में एक असामान्य और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। गांव के मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति के चारों ओर एक कुत्ता लगातार

36 घंटे से परिक्रमा कर रहा है। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए आसपास के इलाकों से लोग मंदिर में जुट रहे हैं। कई लोग इसे दैवी चमत्कार मानकर दूर-दूर से आ रहे हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह कुत्ता परसों शाम 4 बजे से लगातार मूर्ति के चारों ओर परिक्रमा कर रहा है। हालांकि यह कभी-कभार रुककर बैठता है, लेकिन कुछ समय बाद फिर से परिक्रमा शुरू कर देता है। संजय सिंह नामक ग्रामीण ने बताया कि उन्होंने सुबह 8 बजे भी कुत्ते को परिक्रमा करते देखा, और गांव वाले कह रहे थे कि यह कल से लगातार ऐसा कर रहा है।

इस दौरान एक जंगली कबूतर भी कुत्ते के ऊपर बैठ गया था, जो बाद में मर गया। बावजूद इसके कुत्ता अपनी परिक्रमा जारी रखता रहा। गांव वाले इसे किसी दैवी संकेत के रूप में देखने लगे हैं। मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ इतनी बढ़ गई कि पंचायत प्रतिनिधियों को भीड़ नियंत्रित करने के लिए मौके पर आना पड़ा।

स्थानीय बुजुर्गों ने कहा कि उन्होंने जीवन में पहली बार ऐसा दृश्य देखा है। कई लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं और सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीण दावा कर रहे हैं कि कुत्ता खाने-पीने के लिए भी कम समय देता है और पूरी तरह से परिक्रमा में लगा हुआ है।

Spread the love

Ayodhya
homeslider Uttar Pradesh

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा केस में 105 घटनाओं का जिक्र, जांच के बीच सियासत गरम

Ayodhya: राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को दावा किया कि जांच में चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी की घटनाओं की संख्या 70 से बढ़कर 105 हो गई […]

Spread the love
Read More
Business homeslider

यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत, आनंद विहार-छपरा स्पेशल ट्रेन का ऐलान

IndianRailways :  दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे यूपी और बिहार के लोगों के लिए रेलवे ने राहत की खबर दी है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने आनंद विहार से छपरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह […]

Spread the love
Read More
Untitled 7 copy
Crime News Uttar Pradesh

जिस घर में गूंज रही थीं शादी की खुशियां, सुबह वहीं मिली दूल्हा-दुल्हन की लाश

Siddharthnagar: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब शादी के कुछ ही घंटों बाद नवविवाहित दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह दोनों के शव घर के एक कमरे में मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच […]

Spread the love
Read More