ANTF यूनिट आगरा: पन्द्रह लाख की अवैध चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Untitled 8 copy 11
  • पांच किलो 753 ग्राम अवैध चरस, दो मोबाइल फोन व 235 रूपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। नेपाल से लाकर यूपी के फिरोजाबाद के अलावा आसपास के जिलों में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के दो तस्करों को ANTF  यूनिट आगरा की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों के पास से पांच किलो 753 ग्राम अवैध चरस, दो मोबाइल फोन व 235 रूपए की नकदी बरामद हुई है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद चरस की कीमत 15 लाख के आसपास आंकी गई है। ANTF  ने दोनों तस्करों को रसूलपुर पुलिस को सौंप दिया है।

नेपाल से लाकर यूपी के फिरोजाबाद जिले के अलावा आसपास जनपदों में मादक पदार्थों की तस्करी करने की सूचना मिलने पर पर ANTF  यूनिट आगरा ने तस्करों की गर्दन दबोचने के लिए जाल बिछाया। ANTF  थाना आगरा के उपनिरीक्षक गौरव शर्मा की टीम ने रसूलपुर पुलिस के सहयोग से बुधवार को मुखबिर की सूचना फिरोजाबाद जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र स्थित बरी चौराहा के पास से दो तस्करों को उस समय धरदबोचा जब वे चरस की खेप लेकर कहीं सप्लाई करने जा रहे थे।

उपनिरीक्षक गौरव शर्मा के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम मोतीहार चंपारण बिहार के बेरिया गांव निवासी अजय साहनी व सूरज बताया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि यह लोग अवैध चरस नेपाल से लाकर यूपी के फिरोजाबाद जिले के अलावा आसपास के जनपदों में सप्लाई करते हैं। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Spread the love

मुर्गियों
Crime News homeslider Uttar Pradesh

अनोखा मामला: DJ के शोर से मुर्गियों का हार्ट फेल, FIR

सुल्तानपुर की यह घटना एक बार बारातियों को करेगी चौकन्ना सुल्तानपुर/बल्दीराय। यदि आप बारात लेकर जा रहे हैं तो ध्यान रखिए। रास्ते में कोई मुर्गी फार्म या तबेला नहीं होना चाहिए, वरना खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ताजा मामला सुलतानपुर के बल्दीराय थाने का है। स्थानीय कुड़वार में DJ के भारी शोर से मुर्गियों का […]

Spread the love
Read More
Breaking News Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

Breaking News Lucknow : बेसमेंट हादसे में एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

 Breaking News Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी  लखनऊ से गुरुवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया।विभूतिखण्ड थाना क्षेत्र के अंतर्गत समिट चौकी इलाके में एक निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन के बेसमेंट में अचानक मिट्टी और निर्माण सामग्री धंसने से दो मजदूर मलबे के नीचे दब गए। घटना आईजीपी […]

Spread the love
Read More
Untitled 1 copy
accidents Crime News homeslider

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चलती कार में आग लगने से पांच लोगों की मौत

अलवर /राजस्थान। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। मौजपुर के पास चलती कार में अचानक आग लगने से पांच लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से झुलस गया है। ये भी पढ़ें […]

Spread the love
Read More