ANTF यूनिट सहारनपुर: झारखंड से लेकर यूपी में मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाला 50 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। झारखंड से यूपी के बदायूं और बरेली जिले के अलावा अलग-अलग जिलों में मादक पदार्थ (अफीम) की तस्करी करने वाले गिरोह की झारखंड के गिद्बौर थाना क्षेत्र स्थित बिसनापुर गांव निवासी कपिल पुत्र उमेश डांगी को ANTF टीम ग्राम सोनपुरा थाना बडका गांव जनपद हज़ारी बाग झारखंड से पकड़ा है। झारखंड राज्य के चतरा खूंटी क्षेत्र से सस्ते दामों में अवैध अफीम खरीदकर यूपी के अलग-अलग जिलों में महंगे दामों पर बेचता था। तस्कर कपिल कुमार मादक पदार्थ की तस्करी करने में काफी दिनों से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए अफसरों ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

ANTF के उपनिरीक्षक नवीन कुमार के मुताबिक बदायूं जिले दर्ज NDPS  के मामले में फरार बिसनापुर गांव निवासी कपिल कुमार सोनपुरा हजारीबाग जिले के बडका गांव क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मुखबिर ने दी थी। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर उनकी टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर इनामी तस्कर कपिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। इनामी तस्कर ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो अलग-अलग जिलों में मादक पदार्थ की सप्लाई करते हैं।

Bihar Crime News homeslider

पटना के फुलवारी शरीफ में कोचिंग सेंटर की छत से गिरकर 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत

बिहार की राजधानी Patna के फुलवारी शरीफ इलाके से एक बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की कोचिंग सेंटर की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

तमंचा देख सास बोली- “चल जा, खिलौना अपने पास रख”, दामाद ने गुस्से में सीने में मार दी गोली

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक दामाद ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी सास को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना थाना मझोला क्षेत्र के जयंतीपुर इलाके की बताई जा रही है। मृतका की पहचान 50 […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

जांच करते-करते दिल दे बैठे दरोगा जी, परेशान महिला ने SP से की शिकायत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रामनगर थाने में तैनात एक दरोगा पर आरोप है कि वह एक पारिवारिक विवाद की जांच के दौरान पीड़िता से निजी संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। महिला ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने जांच के बहाने फोन […]

Read More