सोना-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट, MCX पर फिसले भाव

Business : घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर कमजोरी देखने को मिली है। गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुएं लाल निशान में कारोबार करती नजर आईं। वैश्विक संकेतों और डॉलर में उतार-चढ़ाव का असर सीधे तौर पर बुलियन मार्केट पर पड़ा है।

MCX पर फरवरी डिलीवरी वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट में करीब आधे फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई और यह 1,37,238 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया। वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी भी दबाव में रही और इसकी कीमत 2,48,491 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक फिसल गई।

क्यों आई कीमतों में गिरावट?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में नरमी और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी बनी हुई है। इसके बावजूद निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए हैं, जिससे सोने-चांदी में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। हालांकि जानकारों का मानना है कि लंबे समय में स्पॉट गोल्ड में मजबूती लौट सकती है।

इंडो-पैसिफिक में चुनौतियों का आकलन, यूक्रेन संघर्ष पर विचार

महानगरों में सोने के ताजा भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 13,815 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 12,665 रुपये प्रति ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना लगभग 13,800 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट 12,650 रुपये प्रति ग्राम के आसपास है।
चेन्नई में सोने की कीमतें थोड़ी ऊंची हैं, जहां 24 कैरेट सोना 13,909 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गया है।
बेंगलुरु में भी भाव मुंबई जैसे ही बने हुए हैं।

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में भी कमजोरी दर्ज की गई है और यह करीब 4,440 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया है। अमेरिका से आए मिले-जुले आर्थिक आंकड़ों और आगामी नॉन-फार्म पेरोल रिपोर्ट को लेकर निवेशक सतर्क हैं।

Crime News homeslider

रुड़की में नशीला पदार्थ पिलाकर एक ही गांव की दो महिलाओं से गैंगरेप

हरिद्वार। रुड़की के एक ही गांव के दो अलग-अलग सामूहिक दुष्कर्म के मामलों ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों ही घटनाओं में पीड़ित महिलाओं को नशीला पदार्थ देकर बेहोश करके उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की […]

Read More
homeslider National

RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: “BJP संघ की पार्टी नहीं, भारत में हिंदू ही हैं और कोई नहीं”

मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के “संघ यात्रा के 100 वर्ष – नए क्षितिज” कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने संघ, राजनीति और हिंदू पहचान को लेकर कई अहम बातें कहीं। मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ को लेकर समाज में कई तरह की गलतफहमियां फैली हुई हैं, जिन्हें […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

प्रयागराज IVF रैकेट की खौफनाक साजिश, मां के शक से खुली परतें, जानकर उड़ जाएंगे होश

पलक, रिंकी, सीमा… 15 साल की नाबालिग को शादीशुदा दिखाया, निकलवाए अंडाणु प्रवीण मिश्र प्रयागराज । जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां 15 साल की नाबालिग लड़की को अगवा कर IVF डोनर बनाने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि लड़की का माइंड वॉश किया गया। उसे […]

Read More