विशाखापत्तनम में बिम्सटेक देशों के कैंसर केयर विशेषज्ञों की ट्रेनिंग शुरू

WhatsApp Image 2026 01 07 at 4.12.18 PM

विशाखापत्तनम बिम्सटेक देशों के लिए विशेषीकृत कैंसर केयर प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण का औपचारिक शुभारंभ यहां टाटा मेमोरियल सेंटर के होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में किया गया। विदेश मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में बिम्सटेक देशों के 35 कैंसर केयर विशेषज्ञों को ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कदम भारत की क्षेत्रीय स्वास्थ्य क्षमता निर्माण में बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।
कार्यक्रम का उद्घाटन विदेश मंत्रालय में बिम्सटेक एवं सार्क मामलों के संयुक्त सचिव सी. एस. आर. राम द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड और नेपाल सहित बिम्सटेक सदस्य देशों के कैंसर-केयर पेशेवर भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कैंसर के बढ़ते मामलों और गुणवत्तापूर्ण उपचार तक असमान पहुंच को देखते हुए कौशल विकास और संस्थागत क्षमता निर्माण अत्यंत आवश्यक हो गया है।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा इस क्षेत्र में क्षमता निर्माण की दिशा में विदेश मंत्रालय की इस पहल की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में की थी। यह चार हफ्ते का ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑन्को-पैथोलॉजी, ऑन्को-नर्सिंग, पैलिएटिव मेडिसिन, प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी और रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में कैंसर देखभाल के महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केंद्रित है और इसमें अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक और थेराप्यूटिक तकनीकों पर एडवांस्ड हैंड्स-ऑन वर्कशॉप शामिल हैं। इस कार्यक्रम में बिम्सटेक देशों के कुल 35 कैंसर देखभाल विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।
यह पहल बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में कैंसर देखभाल सेवाओं को सुदृढ़ करने और संरचित प्रशिक्षण व सहयोग के माध्यम से ऑन्कोलॉजी क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’, ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘महासागर’ नीतियों के अनुरूप यह पहल बिम्सटेक देशों के बीच स्वास्थ्य सहयोग को और मजबूत करेगी।

National Weather

चक्रवात ‘अर्नब’ के बाद नया तूफान सक्रिय! अगले 48 घंटे अहम, इन राज्यों में अलर्ट

New Delhi: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ है कि बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी सिस्टम सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे क्षेत्रों में कम दबाव का नया क्षेत्र बना है। मौसम विभाग इस सिस्टम की […]

Read More
Business Delhi National

दिल्ली में राहुल गांधी से रैली टालने की अपील, व्यापारियों ने 10 हजार करोड़ के नुकसान की जताई आशंका

Rahul Gandhi Delhi rally: दिल्ली में 1 नवंबर को प्रस्तावित INDIA ब्लॉक की रैली को लेकर कारोबारी संगठनों ने चिंता जताई है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर रैली की तारीख आगे बढ़ाने की अपील की है। संगठन का कहना है कि दीपावली के आसपास का समय […]

Read More
Health National

अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस के दोबारा इस्तेमाल पर रोक, केंद्र सख्त

Single-use medical device: देश के अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस और डिस्पोजेबल उपकरणों के दोबारा इस्तेमाल पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने इस संबंध में आदेश जारी कर अस्पतालों को एक बार इस्तेमाल होने वाले चिकित्सा उपकरणों को दोबारा […]

Read More