अंकिता भंडारी के माता-पिता से बात कर ही किसी जांच पर लेंगे निर्णय: धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता को न्याय दिलाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और सरकार ने इस दिशा में पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में अंकिता भंडारी प्रकरण पर पूछे गए सवालों के जवाब में यह कहा कि इस जघन्य अपराध की निष्पक्ष एवं गहन जांच के लिए महिला अधिकारी पी रेणुका देवी की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने मामले में सभी पहलुओं की गहराई से जांच की। न्यायालय में सरकार की सशक्त और प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी की जांच पर न केवल निचली अदालत, बल्कि माननीय उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय ने भी संतोष व्यक्त किया है, जो जांच की निष्पक्षता और मजबूती को दर्शाता है। वर्तमान में किसी कथित ऑडियो क्लिप के आधार पर प्रदेश में अनावश्यक माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि वास्तविकता यह है कि न्यायिक प्रक्रिया पूरी गंभीरता से अपने निष्कर्ष तक पहुंच चुकी है और दोषियों को कड़ी सजा मिल चुकी है। सीबीआई जांच के विषय पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यद्यपि पूरे प्रदेश की जनता की भावनाएं बेटी अंकिता के साथ जुड़ी हुई हैं, लेकिन इस दुखद घटना से सबसे अधिक प्रभावित उसके माता-पिता हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं अंकिता के माता-पिता से बात करेंगे और उनकी भावनाओं, पीड़ा एवं अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ही आगे कोई निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

homeslider National Politics

पत्रकार हत्याकांड में राम रहीम का नाम जुड़ा, हाईकोर्ट ने आरोपी को बरी कर दिया

डेरा सच्चा सौदा  गुरमीत राम रहीम सिंह प्रमुख   से जुड़ा एक बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय  ने पत्रकार हत्या मामले में राम रहीम को बड़ी राहत देते हुए उन्हें बरी कर दिया है। यह मामला लगभग दो दशक पुराना था और लंबे समय से अदालत में सुनवाई चल रही […]

Read More
homeslider International

नेपाल में चला बालेन शाह का जादू, सरकार बनाने के बेहद करीब

पुराने सभी राजनीतिक दल धराशाई, विपक्ष में बैठने लायक भी सीटें जीतने के लायक नहीं सरकार बनाने के लिए 275 सीटों में 138 की दरकार उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में चुनाव बाद वोटों की गिनती का जो रूझान आ रहा है उससे तय है कि पुरानी कोई भी पार्टी बहुमत तो दूर, विपक्ष के […]

Read More
Business homeslider

AC महंगे होंगे! Daikin इंडिया अप्रैल से बढ़ाएगी एयर कंडीशनर के दाम 7-12% तक

नई दिल्ली। एयर कंडीशनर बनाने वाली जापानी कंपनी डाइकिन इंडिया अप्रैल 2026 से अपने उत्पादों की कीमतों में 7-12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने वाली है। कंपनी ने यह कदम कच्चे माल की बढ़ती लागत और सप्लाई चेन खर्चों के चलते उठाया है। डाइकिन इंडिया के बयान में कहा गया, “अप्रैल 2026 से, हम कच्चे […]

Read More