कन्नौज जेल से सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर दो कैदी फरार

Untitled 3 copy 6
  • सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले जेलर,डिप्टी जेलर समेत चार निलंबित
  • सुबह नियमित गिनती होने पर हुआ फरारी की घटना का खुलासा

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। कानपुर परिक्षेत्र की कन्नौज जिला जेल से सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर दो विचाराधीन बंदी फरार हो गए। इस घटना से जेल प्रशासन के अधिकारियों और कर्मियों में हड़कंप मच गया। फरारी की घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में सर्किल प्रभारी डिप्टी जेलर समेत सुरक्षा में तैनात कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। परिक्षेत्र डीआईजी ने कन्नौज जेल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को जेल अवकाश होता है। साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से जेल प्रशासन के अधिकारियों ने जेल परिसर में नए वर्ष के स्वागत की पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में अधिकारियों और जेलकर्मियों के व्यस्त होने का लाभ उठाकर दो विचाराधीन बंदी अंकित पुत्र प्रेमचंद और डिंपी उर्फ शिवा पुत्र चमनलाल कम्बल की रस्सी बनाकर मेनवॉल फांदकर फरार हो गए। हज़रापुर थाना तालग्राम निवासी अंकित को 20 दिसंबर 2025 को पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी प्रकार मलगवा थाना ठठिया निवासी डिंपी उर्फ शिवा को पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर 10 जून 2025 को जेल भेजा था।

सूत्रों के मुताबिक इन दोनों बंदियों ने जेल में मिले कंबलों को आपस में बांधकर रस्सी बनाई और इसी रस्सी के सहारे वह मेनवॉल को फांदकर फरार हो गए। सोमवार की सुबह नियमित होने गिनती में जब दो बंदी कम पाए गए तो जेल प्रशासन के अधिकारियों और कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने बंदियों की तलाश में जगह जगह तलाश कराई। जेल की मेन वॉल पर कम्बल लटके मिलने पर बंदियों के फरार होने की पुष्टि हुई। डीजी जेल पीसी मीणा के निर्देश पर कानपुर जेल परिक्षेत्र के डीआईजी प्रदीप कुमार गुप्ता ने जेल पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

लापरवाही बरतने वाले इन अधिकारियों पर हुई कार्यवाही

कन्नौज जिला जेल से दो कैदियों की फरारी के मामले में जेलर विनय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर बद्री प्रसाद, हेड वार्डर शिव चरण और बैरेक प्रभारी शिवेंद्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह जानकारी कानपुर जेल परिक्षेत्र के डीआईजी प्रदीप कुमार गुप्ता ने देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए कर्मियों को निलंबित करते हुए इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने का भी निर्देश दिया गया।

Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज जिले के ठूठीबारी से अगवा दो माह का मासूम दिल्ली के कश्मीरी गेट से बरामद

दो महिला समेत तीन गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजाबारी के टोला रमजीता से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए दो माह के मासूम बालक विक्की को महराजगंज पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

मलेशिया में सुना अयोध्या के दीपोत्सव का नाम, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंच गए शेन

Lucknow: भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव की भव्यता देश ही नहीं, विदेशों में भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। इसी आकर्षण के चलते ऑस्ट्रेलिया के नागरिक शेन भारत पहुंचे हैं। वह अयोध्या के दीपोत्सव को करीब से देखने और भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं को महसूस करने के […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब घर-आंगन में भी दीप जलाएं: मुख्यमंत्री

दीपक केवल मिट्टी का पात्र नहीं, बल्कि चेतना का जागरण है: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रदेशवासियों से की अपील आस्था, आत्मगौरव और सनातन चेतना के पुनर्जागरण का महापर्व है दीपोत्सव: CM योगी CM ने कहा- उल्लास, गौरव और भक्ति के महाकुंभ ‘दिव्य दीपोत्सव’ के लिए पूर्ण रूप से सज्जित है […]

Read More