साइबर सेल टीम को मिली बड़ी कामयाबी: डिजिटल अरेस्ट रख 54 लाख 60 हजार ठगने वाले चार ठग गिरफ्तार

  • पांच मोबाइल फोन, सात एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, चेकबुक व 34,334 रूपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। फर्जी एटीएस और एनआईए अफसर बनकर एक रिटायर्ड राजकीय अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर 54 लाख 60 हजार रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा कर साइबर थाने की टीम ने चार ठगों को गिरफ्तार किया है, जो ठगी की रकम थाईलैंड में बैठे सरगना को पहुंचाते थे। साइबर क्राइम टीम ने इनके पास से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, चेकबुक व 34 हजार तीन सौ रुपए की नकदी बरामद किया है।

डीसीपी क्राइम कमलेश दीक्षित के मुताबिक बीते 13 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त अधिकारी राजेंद्र प्रकाश वर्मा ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जालसाजों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर 54 लाख 60 हजार रुपए ठग लिए थे। उन्होंने बताया कि छानबीन के दौरान जिन खातों में रकम स्थानांतरित की गई थी, उनकी गहनता से जांच पड़ताल की गई। मामले की तह तक पहुंचने के बाद मंगलवार को साइबर क्राइम के निरीक्षक दीपक कुमार पांडेय की टीम ने रकाबगंज वजीरगंज निवासी मोहम्मद सुफियान, बरावन कलॉ दुबग्गा निवासी मोहम्मद आजम, वसुंधरा विहार कॉलोनी आदिल नगर निवासी आरिफ इकबाल व कैसरबाग जनपद बहराइच निवासी उजैर खान को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी क्राइम कमलेश दीक्षित के मुताबिक पकड़े गए ठगों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो खुद को एटीएस और एनआईए अफसर बनकर टेररिस्ट फंडिंग और फर्जी खाते बताते हुए लोगों को डरा-धमकाकर डिजिटल अरेस्ट उनकी गाढ़ी कमाई अपने खातों में ट्रांसफर करवा लेते हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए जालसाजों ने यह भी बताया कि ठगी की रकम को थाईलैंड में बैठे अपने आका के यहां पहुंचाते हैं। डीसीपी क्राइम कमलेश दीक्षित के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More
Crime News

संतकबीरनगर में दहेज हत्या का मामला: पति-ससुर समेत चार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

बरौली गांव के पिता की तहरीर पर केस दर्ज; शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरौली गांव निवासी पिता की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत हरिहरपुर के चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज […]

Read More
Crime News

नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की घटना का खुलासा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये […]

Read More