सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप: यूपी  सर्विसेज और पंजाब की धमाकेदार जीत

Untitled 5 copy 4

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी (काशी) में रविवार से आयोजित 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) का रोमांच अपने चरम पर है। सिगरा स्थित डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ। इस प्रतियोगिता का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में ​मेजबान उत्तर प्रदेश ने अपने अभियान की विजयी शुरुआत करते हुए बिहार को सीधे सेटों में 3-0 (25-19, 25-19, 25-22) से शिकस्त दी। यूपी के खिलाड़ियों ने नेट पर ऐसा अभेद्य रक्षात्मक घेरा बनाया कि बिहार के स्मैशर्स बेबस नजर आए। ​पुरुष वर्ग के ही एक हाई-प्रोफाइल मुकाबले में सर्विसेज ने रेलवे को सीधे सेटों में 3-0 (25-16, 25-20, 25-19) से हराकर टूर्नामेंट का बड़ा उलटफेर किया। वहीं, महिला वर्ग में पंजाब ने एकतरफा मुकाबले में मणिपुर को 25-09, 25-08, 25-07 से रौंदकर पूरे अंक बटोरे।

अन्य ​रोमांचक मुकाबले और जीत

​जम्मू-कश्मीर ने पश्चिम बंगाल के खिलाफ पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए 3-1 (17-25, 25-23, 25-22, 25-23) से जीत दर्ज की। ​तेलंगाना (महिला) ने लद्दाख को मात्र 10 अंक (25-02, 25-05, 25-03) पर रोककर ऐतिहासिक जीत हासिल की। दिल्ली ने पुडुचेरी को 3-0 और चंडीगढ़ ने लद्दाख को 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की।

सोमवार को 30 से अधिक लीग मैच खेले जाएंगे

इसमें ​पुरुष वर्ग के प्रमुख मैच) ​छत्तीसगढ़ बनाम चंडीगढ़

लद्दाख बनाम दिल्ली: सुबह 10:30 (कोर्ट 1),​केरल बनाम दमन दीव: दोपहर 12:00 (कोर्ट 1),​

उत्तर प्रदेश  बनाम तेलंगाना: दोपहर 01:30 (कोर्ट 3),​सर्विसेज बनाम पंजाब: दोपहर 03:00 (कोर्ट 1),​

कर्नाटक बनाम झारखंड: शाम 06:00 (कोर्ट 1)।

महिला वर्ग (प्रमुख मैच)

​मध्य प्रदेश बनाम लद्दाख: सुबह 09:00 (कोर्ट 2)

​दिल्ली बनाम बिहार: सुबह 09:00 (कोर्ट 4)

उत्तर प्रदेश बनाम असम: दोपहर 12:00 (कोर्ट 4)

महाराष्ट्र बनाम झारखंड: दोपहर 12:00 (कोर्ट 2)

रेलवे बनाम ओडिशा: शाम 04:30 (कोर्ट 2)

विजेता उत्तर प्रदेश उपविजेता बिहार

स्कोर (सेट) 3-0 (25-19, 25-19, 25-22)

पुरुष सर्विसेज रेलवे 3-0 (25-16, 25-20, 25-19)

पुरुष जम्मू-कश्मीर प. बंगाल 3-1 (17-25, 25-23, 25-22, 25-23)

महिला पंजाब मणिपुर 3-0 (25-09, 25-08, 25-07)

महिला तेलंगाना लद्दाख 3-0 (25-02, 25-05, 25-03) (हिन्दुस्थान समाचार )

Spread the love

Sanatan
Analysis homeslider Politics

सनातन और हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़ का खतरनाक सिलसिला

बात 28 मई 1996 की है। लोकसभा में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अपनी सरकार के लिए विश्वास मत हासिल करने के दौरान संसद में भाषण दे रहे थे। इसी भाषण में उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को राम मंदिर/अयोध्या मुद्दे पर चेताया था कि आपको बीजेपी से लड़ना है, राम से मत लड़िए। […]

Spread the love
Read More
Politics
homeslider Raj Dharm UP

दो टूक : संसद में दिख रही यूपी के दो लड़कों की जुगलबंदी क्या 2027 में दिखेगी

राजेश श्रीवास्तव Politics इन दिनों देश का संसद सत्र चल रहा है। सदन के बाहर आपको दो लड़के की जोड़ी खूब जुगलबंदी करते हुए दिख रही होगी। सरकार को घेरना का एक भी मौका पूरे विपक्ष में इन दों लड़कों की जोड़ी छोड़ नहीं रही है। आप समझ गये होंगे। यह जोड़ी है कांग्रेस के […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More