विजय श्रीवास्तव
लखनऊ के साउथ सिटी स्थित आशीर्वाद सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा ने शनिवार को एक ही दिन में सीतापुर और उन्नाव के आठ गरीब मरीजों के मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन किए। ये सभी मरीज आयुष्मान भारत कार्ड धारक थे, जिन्हें सरकारी योजनाओं के तहत निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया गया।

हॉस्पिटल की कुशल टीम में 20 से अधिक अनुभवी डॉक्टर और सर्जन शामिल हैं, जो सुपर स्पेशलिटी स्तर की सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। यहां जनरल मेडिसिन, बाल रोग, स्त्री रोग, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, नेत्र रोग, त्वचा रोग, दंत चिकित्सा, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, हड्डी रोग, बच्चों की सर्जरी, एक्स-रे, फिजियोथेरेपी, आईसीयू, वेंटिलेटर और डायलिसिस जैसी अनेक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
अखिल भारतीय उतरठिया उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सक्सेना ने कहा आशीर्वाद हास्पिटल के डाक्टर रवि श्रीवास्तव ने व्यापार मंडल के कई मरीजों के आपरेशन मे काफी डिस्काउंट व सहयोग किया है व्यापार मंडल उनका आभार प्रगट करते हुए हास्पिटल के उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता है।

आयुष्मान कार्ड और दीनदयाल योजना के लाभार्थियों को कैशलेस इलाज दिया जा रहा है। सभी प्रकार की इंश्योरेंस और टीपीए सुविधाएं भी मुफ्त उपलब्ध हैं। हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. अंशू श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार की मंशा अनुसार गरीब मरीजों को सभी योजनाओं का पूरा लाभ दिया जा रहा है। संपर्क के लिए मोबाइल नंबर: 09335303049, यह प्रयास स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
