ANTF यूनिट बरेली: 55 लाख की अवैध अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

  • 11 किलो ग्राम अवैध अफीम, एक आधार कार्ड, एक कार, दो मोबाइल फोन व 9,200 रूपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) बरेली यूनिट लखनऊ यूनिट की संयुक्त टीम ने रविवार को बरेली जिले के अलीगंज क्षेत्र से दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अफीम बरामद की है। एएनटीएफ टीम को इस गिरोह में कितने लोग शामिल हैं उनकी तलाश में जुट गई है। एएनटीएफ टीम को इनके पास से 11 किलो ग्राम अवैध अफीम, एक कार, एक आधार कार्ड, दो मोबाइल फोन व 9,200 रूपए की नकदी बरामद हुई है।

ANTF यूनिट बरेली को सूचना मिली थी कि बरेली जिले के भमोरा थाना क्षेत्र के रमपुरा बुजुर्ग के पास कुछ तस्कर आने वाले हैं, जो माल लेकर बरेली के ही एक सप्लायर के हाथों सप्लाई करने जा रहे हैं। इस सूचना पर ANTF के प्रभारी उपनिरीक्षक विकास यादव ANTF मुख्यालय लखनऊ एस आई एम सर्विलांस प्रभारी राजेश मिश्रा की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ANTF प्रभारी विकास यादव के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम कंडे मुंडा व बल्का मुंडा बताया। उन्होंने बताया कि दोनों तस्कर झारखंड के जिला रांची के रहने वाले हैं।

एएनटीएफ टीम को इनके पास से 11 किलो ग्राम अवैध अफीम, एक आधार कार्ड, दो मोबाइल फोन, एक कार व 9,200 रूपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 55 लाख रुपए बताई जा रही है। एएनटीएफ टीम ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो यूपी के अलग-अलग जिलों में अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करने की बात स्वीकार किया है।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More
Crime News

संतकबीरनगर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर 8 रंगपाल नगर में गुरुवार अपराह्न एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को मायके पक्ष के पहुंचने के […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand

झारखंड: मंगला जुलूस से निकालकर नाबालिग लड़की का रेप कर हत्या

पत्थर से गुप्तांग, चेहरा कुचला, दांत भी तोड़े लकीर पीट रही पुलिस नया लुक ब्यूरो रांची/हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव में मंगला जुलूस देखने गई एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। किशोरी मंगलवार रात (24 मार्च 2026) गांव […]

Read More