पद भरने की प्रक्रिया शुरू होने पर ही रखे जायेंगे संविदा कर्मी

Pushkar Singh Dhami

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में अब नियमित पदों पर आउटसोर्स अथवा संविदा कर्मी तभी रखे जाएंगे जब विभाग ने इन पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी हो। शासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे पद अधिकतम छह माह अथवा इन पदों के नियमित चयन जो भी पहले हो तक के लिए ही आउटसोर्स कर्मचारी रखे जाएंगे। प्रदेश में इस समय विभिन्न विभागों में नियमित पदों के रिक्त होने के कारण विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा है। शासन ने एक व्यवस्था यह की हुई है कि विभाग कार्य को सुचारू रखने के लिए आउटसोर्स पर कर्मचारी रख सकते हैं। यद्यपि, यह व्यवस्था भी है कि नियमित पदों के सापेक्ष इनकी नियुक्ति नहीं की जाएगी। यदि इस पर बहुत अधिक आवश्यकता पड़े तो फिर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति ऐसे मामलों में प्रकरणवार इनकी सुनवाई करेगी।

ऐसे प्रस्ताव कार्मिक विभाग के माध्यम से भेज जाएंगे। यह देखने में आ रहा है कि कई विभाग स्वीकृत नियमित पदों के सापेक्ष भी रिक्त पदों पर नियमित चयन प्रक्रिया के माध्यम से भरे जाने की कार्यवाही न करते हुए इन पर संविदा, आउटसोर्स के माध्यम से भरने और पहले से ही इन पदों पर तैनात कर्मचारियों के विस्तारीकरण का प्रस्ताव शासन को भेज रहे हैं। शासन ने इसे शासन द्वारा इस संबंध में पूर्व में किए गए आदेशों का उल्लंघन माना है।

अपर सचिव गिरधारी सिंह रावत ने इस संबंध में सभी विभागों को स्पष्ट किया है कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति केवल उन्हीं प्रस्तावों पर विचार करेगी, जिनमें सीधी भर्ती को भरे जाने से संबंधित अधियाचन संबंधित आयोग अथवा चयन संस्था को भेजा जा चुका होगा। विभाग इस संबंध में प्रस्तुत किए जाने वाले प्रस्ताव पर इसका स्पष्ट उल्लेख करेंगे। उन्होंने सभी विभागों से इन दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त Up  Health Department : एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 […]

Spread the love
Read More