नेपाल में टल गया बड़ा हादसा, रनवे पर फिसला विमान, बच गई 55 यात्रियों की जान

Untitled 4 copy 3

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू। नेपाल में एक बड़ा विमान हादसा टल गया है। बुद्धा एयर का एक यात्री विमान भद्रपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। नेपाल में नए साल की शुरुआत में ही बड़ा विमान हादसा हुआ है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी यात्री या क्रू मेंबर की जान नहीं गई है। यहां शुक्रवार शाम को भद्रपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बुद्धा एयर लाइंस का एक विमान रनवे से फिसल गया। एयर लाइंस ने एक बयान में बताया कि फ्लाइट 901 में सवार सभी 51 यात्री और चार क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

काठमांडू पोस्ट की खबर के अनुसार, विमान को पायलट शैलेश लिंबू उड़ा रहे थे। विमान रात करीब 9:08 बजे रनवे से आगे निकल गया और एयरस्ट्रिप के पास घास वाले इलाके में जाकर रुक गया। झापा के मुख्य जिला अधिकारी शिवराम गेला ने पुष्टि की कि किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। बुद्धा एयर ने कहा कि उसने विमान का जायजा लेने के लिए काठमांडू से एक टेक्निकल टीम भद्रपुर एयरपोर्ट पर भेजी है। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक यह उस सेक्टर की आखिरी फ्लाइट थी। विमान को रात में भद्रपुर एयरपोर्ट पर रुकना था और अगले दिन सुबह इसे पहली उड़ान के लिए काठमांडू वापस भेजा जाना था। फिलहाल, विमान को रनवे के किनारे से हटाने का काम जारी है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसा किस वजह से हुआ था।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

कटघरे में चुनाव आयोग

राजीव तिवारी बाबा election Commission: भारत के लोकतंत्र में चुनाव आयोग की विश्वसनीयता केवल किसी सरकारी संस्था की प्रतिष्ठा का सवाल नहीं है। यह उस भरोसे की बुनियाद है जिसके सहारे करोड़ों मतदाता यह मानकर मतदान करते हैं कि उनका वोट सुरक्षित है, मतदाता सूची निष्पक्ष है और चुनाव कराने वाली संस्था सत्ता और विपक्ष […]

Spread the love
Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

G20 समिट के लिए अमेरिका जाएंगे PM मोदी? ट्रंप से मुलाकात की चर्चा तेज

PM मोदी दिसंबर में जा सकते हैं अमेरिका, G20 में ट्रंप से मुलाकात के आसार New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर में अमेरिका दौरे को लेकर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। अगर यह यात्रा तय होती है, तो प्रधानमंत्री मोदी फ्लोरिडा में आयोजित होने वाले G20 लीडर्स समिट में हिस्सा ले सकते […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज का दिन किसके लिए रहेगा खास?

Today’s Horoscope मेष : आज धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से मिलाप होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। वृष : दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। […]

Spread the love
Read More