निचलौल में 810 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार

Untitled 1 copy

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

निचलौल में नए साल पर नेपाली शराब की तस्करी की सूचना पर आबकारी विभाग, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान भारत-नेपाल सीमा के पास से 810 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद की गई। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर शराब छोड़कर कर फरार हो गये। जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात क्षेत्र भ्रमण के दौरान आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर भारत-नेपाल सीमा के कनमिसवा गांव के पास नेपाली शराब की तस्करी का प्रयास कर रहे हैं। यह सूचना तत्काल सशस्त्र सीमा बल समवाय झुलनीपुर और पुलिस चौकी बहुआर से साझा की गई।

सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई के लिए एक संयुक्त बल का गठन किया गया और बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान वाहनों की रोशनी में एक व्यक्ति भारत से नेपाल नो मेंस लैंड की ओर भागता हुआ दिखाई दिया। टीम द्वारा पीछा किए जाने पर वह नेपाल सीमा में प्रवेश कर फरार हो गया। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय पिलर संख्या 499 से लगभग 300 मीटर पहले कनमिसवा नाला पुल के पास बॉर्डर रोड के आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान एक स्थान पर रखी गई सात बोरियां संदिग्ध पाई गईं। बोरियों को खोलने पर उनमें विभिन्न ब्रांड की नेपाली शराब मिली।

जांच में इन सात बोरियों से कुल 27 पेटी नेपाली शराब बरामद हुई, जिनमें 810 शीशी शामिल थीं। बरामद शराब की कुल मात्रा 243 लीटर आंकी गई है। सभी बोरियों को मौके पर ही कब्जे में लेकर सील कर दिया गया है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक (निचलौल) वैभव कुमार यादव, प्रधान आबकारी सिपाही प्रदीप कुमार, एसएसबी समवाय झुलनीपुर के उप निरीक्षक हरिलाल, सहायक उप निरीक्षक जुगेन बरगोहाईन, आरक्षी अश्वनी कुमार शुक्ला और बंकर अमोल गोविंदा शामिल रहे। पुलिस चौकी बहुआर से उप निरीक्षक कपिल प्रजापति, आरक्षी रविकांत उपाध्याय और परमेश्वर यादव भी टीम का हिस्सा थे।

Spread the love

UP Crime News
Crime News Uttar Pradesh

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका भी गंभीर घायल

UP Crime News : यूपी के कौशांबी में शुक्रवार सुबह 6 बजे प्रेम-प्रसंग के चलते 19 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। आरोप है कि इसकी भनक लगते ही युवती के परिजनों ने दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप […]

Spread the love
Read More
Suicide
Crime News

लखनऊ में अलग-अलग इलाकों में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत

Suicide दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने लगाई फांसी तालकटोरा, मोहनलालगंज व बिजनौर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन […]

Spread the love
Read More
Jail
Crime News homeslider

बुलंदशहर जेल में थम नहीं रही अवैध वसूली और उत्पीड़न!

Jail मृतक बंदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए कई गंभीर आरोप बुलंदशहर जेल में जेल प्रशासन के अधिकारियों की अराजकता थमने का नाम नहीं ले रही है। जेल में एक विचाराधीन बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बंदी के परिजनों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन की पिटाई से घायल बंदी […]

Spread the love
Read More