सीएम ने चकमा के पिता को फोन कर हत्यारोपियों को सख्त सजा दिलाने का दिया आश्वासन 

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बात कर, एंजेल की हत्या पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि, इस मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि एक अन्य आरोपी के नेपाल भागने की आशंका है, ईनाम घोषित करते हुए उसे भी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना पर वो व्यक्तिगत तौर पर दु:खी हैं। इस स्थिति में परिवार के दु:ख को समझ सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलाएगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कभी भी इस तरह का माहौल नहीं रहा है, यहां देश- विदेश के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। इसलिए यह घटना हम सबके लिए भी कष्टपूर्ण है। सरकार ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करेगी। उन्होने कहा कि घटना के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी उनकी बात हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। परिवार की सहायता के लिए वो त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे, साथ ही उत्तराखंड सरकार भी परिवार की हर संभव सहायता की जायेगी।

गौरतलब है कि हिंसा का शिकार हुए त्रिपुरा के 24 वर्षीय एमबीए छात्र अंजेल चकमा की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. 14 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद अंजेल ने दम तोड़ दिया. यह वही छात्र था, जो हमले के वक्त बार-बार कह रहा था, ‘मैं भारतीय हूं’। घटना 9 दिसंबर की है जब अंजेल चकमा अपने छोटे भाई माइकल चकमा के साथ देहरादून के सेलाकुई (सलेकी) बाजार स्थित एक शराब के ठेके पर गया था। इसी दौरान उसकी वहां मौजूद कुछ स्थानीय लोगों से कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने दोनों भाइयों पर नस्लीय टिप्पणियां कीं और उन्हें ‘चीनी’ कहकर पुकारा। दोनों भाई खुद को भारतीय बताते रहे, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया। इसी दौरान आरोपियों ने माइकल और अंजेल के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि झगड़े के बीच अंजेल चकमा की गर्दन पर किसी नुकीली धारदार चीज से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में अंजेल को देहरादून के ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे 14 दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ते रहे। आखिरकार इलाज के दौरान आखिरकार अंजेल चकमा की मौत हो गई।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मंत्री के सामने वसूली का मामला आने पर होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई!

आगरा के प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में उठा जेल में हो रही जेल में वसूली का मुद्दा शासन और मुख्यालय में सेटिंग गेटिंग रखने वाले पर नहीं होती कोई कार्रवाई लखनऊ। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत के बाद भ्रष्टाचार और वसूली में संलिप्त आगरा जेल अधीक्षक पर कोई कार्रवाई होगी। यह सवाल विभागीय […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

कुशल अधिकारियों की भाजपा सरकार में कोई अहमियत नहीं: अखिलेश

’पीड़ा’ बढ़ रही है, इसीलिए ‘पीडीए’ बढ़ रहा है लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कुशल अधिकारियों की भाजपा सरकार में कोई अहमियत नहीं है। भाजपा में तो उनकी पूछ है जिनकी चोरी के पैसों की ही चोरी हो जाती है या जो निवेश तक में […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

वंदे भारत के खाने पर सवाल: खाना खाते ही महिला के सूज गए होठ, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

देश की प्रीमियम ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर खानपान की गुणवत्ता को लेकर विवादों में घिर गई है। वाराणसी से देवघर जा रही एक महिला यात्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रेन में परोसा गया खाना खाने के बाद उन्हें तेज एलर्जी हो गई। महिला के अनुसार, खाना खाने […]

Read More