22 दिन पहले जिस मंदिर में बंधा प्यार, वहीं टूटी सांसें

mahamaii mathara ma shatha ka tharana ka fata ed63c298a643418b8439917662abaa51
  • सीतापुर में प्रेमी युगल का दर्दनाक अंत

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम विवाह के महज 22 दिन बाद एक नवविवाहित दंपती की जिंदगी खत्म हो गई। जिस महामाई मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाई थीं, उसी मंदिर के पास जंगल में दोनों की लाशें पेड़ से लटकी मिलीं। यह कहानी अब केवल प्रेम की नहीं, बल्कि इश्क और मौत के खौफनाक संगम की बन गई है।

घटना हरगांव थाना क्षेत्र के अनिया कला गांव की है। रविवार सुबह ग्रामीणों ने महामाई मंदिर के पास जंगल में एक पेड़ से युवक और युवती के शव लटके देखे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू की। दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतकों की पहचान खुशीराम (22) और उसकी पत्नी मोहिनी (19) के रूप में हुई है। दोनों लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के बस्तीपुरवा गांव के निवासी थे। परिजनों के अनुसार, खुशीराम और मोहिनी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ 6 दिसंबर को महामाई मंदिर में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों साथ रह रहे थे और अपने भविष्य को लेकर सपने देख रहे थे।

महामाई मंदिर अब इस प्रेम कहानी का गवाह भी है और अंत का साक्षी भी। यही वह स्थान है जहां दोनों ने जयमाला पहनाकर शादी की थी और अब इसी मंदिर के पास उनकी जिंदगी का अंत हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह दृश्य बेहद भयावह था और जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गईं।

पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या दोनों ने सामूहिक आत्महत्या की या फिर इसके पीछे कोई दबाव, धमकी या साजिश है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही। मोबाइल कॉल डिटेल, सोशल मीडिया चैट और हालिया गतिविधियों की जांच की जा रही है।

पारिवारिक और सामाजिक दबाव की आशंका

सूत्रों के अनुसार, प्रेम विवाह के बाद से ही दोनों को परिवार और समाज के विरोध का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है, लेकिन यह भी जांच का अहम बिंदु है कि क्या दंपती मानसिक तनाव में थे। घटना के बाद दोनों के गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजन सदमे में हैं और किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि जिन बच्चों ने हाल ही में नया जीवन शुरू किया था, वे इतनी जल्दी दुनिया छोड़ देंगे।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

Today’s Horoscope मेष : दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। प्रिय समाचार की प्राप्ति मित्र से प्रसन्नता होगी। प्रियजन से मिलाप होगा। शिक्षा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। वृष : पराक्रम की वृद्धि होगी। सामाजिक स्तर बढेगा। दायित्व का […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरि पहुंचे महराजगंज

अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत बार-बेंच के बिना अधूरी न्याय की परिकल्पना: न्यायमूर्ति गिरि उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सिविल कोर्ट परिसर में प्रशासनिक न्यायमूर्ति एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरि आज महराजगंज पहुंचे जहां अधिवक्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘बार और बेंच’ न्यायिक व्यवस्था के आधार हैं। […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी संग मिलकर कराया था रामकिशोर बाल्मीकि का कत्ल ‌

मोहनलालगंज में बक्से में मिला था शव, प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार अपचारी संरक्षण में, ई-रिक्शा व आलाकत्ल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: 16 सितंबर 2026 को मोहनलालगंज क्षेत्र के भावा खेड़ा में हाईवे किनारे मदारी खेड़ा रोड पर लकड़ी के बक्से में जिस व्यक्ति की हत्या कर लाश मिली थी उसकी पहचान दुबग्गा थाना क्षेत्र […]

Spread the love
Read More