शनिवार के दिन इन राशियों को मिलेगा व्यापार में सफलता

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता

मेष : नियति आज आप पर मेहरबान है। भाग्य आपका प्रबल है। भाग्य का साथ पाकर कर्म करें तो लाभ का अनुपात दोगुना होना निश्चित है। घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई योजना बनाएंगे। किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की मदद मिलेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

वृषभ : आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें या फिर किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें। तेज गति से वाहन न चलाएं साथ ही तेज गति के वाहन से बचकर चलें। मानसिक शांति के लिए गुरु मंत्र का जप करें। परिजनों के साथ वाद-विवाद ना हो, ध्यान रखें।

मिथुन :  अपने जीवनसाथी की राय को महत्व दें। व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में लाभ की उम्मीद है। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से भेंट लाभाकरी है। चित्त शुद्ध रहेगा तथा अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। विशिष्ट लोगों से संपर्क बनेंगे। यात्रा सुखद रहेगी व उन्नति का समाचार मिलेगा।

कर्क : आज आपके शत्रु आपसे दूर भागेंगे। जद्दोजहद एवं परिश्रम से आप सफलता के शिखर तक पहुंच सकेंगे। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण आपके मन को प्रसन्न रखेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी।

ये भी पढ़े

स्त्रियों की हथेली में ये पाँच निशान होते हैं शुभ

सिंह : आज आपकी बुद्धि एवं कल्पनाशक्ति का विकास होगा। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार आपको प्रसन्न रखेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य में मन लगेगा। परिजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन प्रवास या मिलन- मुलाकात का अवसर मिल सकता है। आनंददायक समाचार प्राप्त होगा।

कन्या : आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज मुलाकात किसी विपरीत मानसिक विचारों वाले व्यक्ति से हो सकती है, अतः सचेत रहें। वाणी पर संयम आपको वाद-विवाद से बचा सकता है। माता- पिता के साथ मतभेद हो सकता है अथवा उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भावुकता से बचना लाभकारी है।

तुला : आज युवाओं को नया कारोबार शुरू करने में और नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी। अधिकारी सहायता करेंगे। मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। मित्रों-सज्जनों के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में आएगी। नौकरी करने वालों के लिए प्रमोशन का योग है।

वृश्चिक : ग्रह-नक्षत्र संकेत दे रहे हैं कि आज आपके सितारे उत्कर्ष पर हैं। धन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सभी कार्य मन के अनुकूल होने पर मन प्रसन्न रहेगा। धन निवेश लाभदायक है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में साथ काम करने वाले लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

ये भी पढ़े

विवाह पंचमी आज है जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि व उपाय

धनु : आज भाग्य आपके कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। सुख, आनन्द और रोग मुक्ति के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान एवं लाभ प्राप्त होगा। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में अधिकारियो की कृपादृष्टि से प्रमोशन भी संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है।

मकर : नई योजनाओं पर अल्पविराम लगाएं। कार्यों में विघ्न-बाधाओं के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। अत्यधिक व अनावश्यक खर्च से बचें। चिंता, अशांति का माहौल परेशान कर सकता है। अनैतिक कृत्यों से दूर रहें। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों के कारण परेशानी न हो, इसका ध्यान रखें। खर्च की मात्रा बढ़ सकती है।

कुंभ : व्यक्तिगत व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। जिस किसी से आप मिलेंगे उसके स्वभाव में विनम्रता और मधुरता तथा मेल-जोल की झलक दिखाई देगी, जिससे आपके सभी कार्य बनते जाएंगे। नौकरी में साथ काम करने वालों से सहयोग प्राप्त होगा। बीमार व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलेगी।

मीन : आज कार्य की प्रबलता रहेगी। जीवन के प्रति आज आपकी सकारात्मक सोच कोई नई उपलब्धि दिला सकती है। किसी से पहली बार मुलाकात लाभदायक रहेगी। सुंदर स्थान पर पर्यटन का आयोजन होगा। शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी और संतान से लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धन प्राप्त होने की संभावना है।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मंत्री के सामने वसूली का मामला आने पर होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई!

आगरा के प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में उठा जेल में हो रही जेल में वसूली का मुद्दा शासन और मुख्यालय में सेटिंग गेटिंग रखने वाले पर नहीं होती कोई कार्रवाई लखनऊ। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत के बाद भ्रष्टाचार और वसूली में संलिप्त आगरा जेल अधीक्षक पर कोई कार्रवाई होगी। यह सवाल विभागीय […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

कुशल अधिकारियों की भाजपा सरकार में कोई अहमियत नहीं: अखिलेश

’पीड़ा’ बढ़ रही है, इसीलिए ‘पीडीए’ बढ़ रहा है लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कुशल अधिकारियों की भाजपा सरकार में कोई अहमियत नहीं है। भाजपा में तो उनकी पूछ है जिनकी चोरी के पैसों की ही चोरी हो जाती है या जो निवेश तक में […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

वंदे भारत के खाने पर सवाल: खाना खाते ही महिला के सूज गए होठ, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

देश की प्रीमियम ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर खानपान की गुणवत्ता को लेकर विवादों में घिर गई है। वाराणसी से देवघर जा रही एक महिला यात्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रेन में परोसा गया खाना खाने के बाद उन्हें तेज एलर्जी हो गई। महिला के अनुसार, खाना खाने […]

Read More