हाईकोर्ट ने हटाई रोक, उत्तराखंड पुलिस में होगी 2000 पदों पर भर्ती

Untitled 23 copy 7

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पुलिस, पीएसी और IRB भर्ती में आयु सीमा में छूट को लेकर दायर याचिका पर अहम फैसला सुनाया है। वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई के बाद चयन प्रक्रिया पर पहले से लगी अंतरिम रोक को हटा दिया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद राज्य में करीब 2000 पदों पर चल रही पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि भर्ती की चयन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे में राज्य सरकार को आयु सीमा में छूट देने पर विचार करने के निर्देश देने से कोई व्यावहारिक लाभ नहीं होगा।

कोर्ट ने कहा कि आयु सीमा में छूट दी भी जाती है तो याचिकाकर्ता और अन्य ऐसे अभ्यर्थी विज्ञापन में निर्धारित ऊपरी आयु सीमा पार कर चुके हैं, जिससे वे भर्ती के लिए योग्य नहीं रहेंगे। ऐसे हालात में न्यायालय का हस्तक्षेप उचित नहीं है। मामले में चमोली निवासी रोशन सिंह ने याचिका दायर की थी। याचिका में बताया गया कि UKSSSC  ने 20 अक्टूबर 2024 को जिला रिजर्व पुलिस, पीएसी और IRB के लिए 2000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसमें 1550 नए पदों के साथ-साथ 2021-22 और 2022-23 के 450 रिक्त पदों को भी शामिल किया गया था। याचिकाकर्ता का तर्क था कि लंबे समय तक भर्ती प्रक्रिया न होने के कारण कई अभ्यर्थी आयु सीमा पार कर चुके हैं।

इसलिए उन्हें भर्ती में शामिल होने के लिए आयु सीमा में छूट दी जानी चाहिए। याचिका में यह भी मांग की गई कि पुलिस भर्ती के लिए निर्धारित 18 से 22 वर्ष की आयु सीमा में संशोधन कर इसे कम से कम 25 वर्ष किया जाए। याचिका में दावा किया गया कि उत्तराखंड बेरोजगार संगठन इस मुद्दे को लेकर कई बार सरकार को ज्ञापन सौंप चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। वहीं राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है और पुलिस बल में भारी कमी है। ऐसे में चयन प्रक्रिया पर लगी रोक हटाना आवश्यक है। कोर्ट ने सरकार के तर्कों से सहमति जताते हुए रोक हटाने का आदेश दिया।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

ग्रहों की चाल का आपकी राशि पर क्या होगा असर?

Today’s Horoscope मेष : व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। निजी समस्या का समाधान होगा। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। कुल मिलाकर फायदेमंद दिन है। लेकिन आंखें बंद करके किसी पर यकीन न करें। मेहमानों का आवागमन बना रहेगा। वृषभ : कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण […]

Spread the love
Read More
Journalist
Central UP homeslider

मान्यता प्राप्त पत्रकार ही असली पत्रकार? हजरतगंज की घटना ने खड़े किए कई सवाल

Journalist पत्रकार कौन यह तय करने का अधिकार मान्यता प्राप्त पत्रकार संगठन को कबसे? ध्यान रहे पत्रकार वही जिसे सामाजिक व किसी अखबार संस्था की मान्यता हो। सरकारी मान्यता प्राप्त पत्रकार कभी सरकार के गलत फैसलों की आलोचना लिख सकता है क्या? विजय श्रीवास्तव लखनऊ । लखनऊ में पिछले दिनों हज़रत गंज चौराहे पर अजीबोगरीब […]

Spread the love
Read More
High Court
Crime News homeslider Uttar Pradesh

टिक्की में मिला कीड़ा, लोगों मे हड़कंप, रायबरेली रोड स्थित RMB रेस्टोरेंट पर उठे सवाल

High Court लखनऊ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता के साथ घटित हुई घटना अपनी बहन के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे थे पाठक, टाल मटोल करते रहे कर्मचारी राजधानी लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित आरएमबी (RMB) रेस्टोरेंट में परोसी गई टिक्की में कथित तौर पर कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद रेस्टोरेंट की स्वच्छता […]

Spread the love
Read More