लखनऊ जेल में बीमार के बजाए स्वस्थ बंदियों का होता इलाज!

lucknow jail
  • समय पर उपचार नहीं मिलने से लखनऊ जेल में हुई बंदी की मौत
  • एम्बुलेंस चालक के विलंब से आने के कारण बंदी ने जेल में दम तोड़ा
  • धनाढ्य बंदियों की आरामगाह बना लखनऊ जेल का अस्पताल

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। राजधानी की जिला जेल के अस्पताल में बीमार बंदियों का नहीं है स्वस्थ बंदियों का ही इलाज होता है। यह बात सुनने में भले ही अटपटी लगे लेकिन सत्य है। जेल में निरुद्ध एक विचाराधीन युवा बंदी की समय पर उपचार नहीं मिल पाने को वजह से मौत हो गई। जेल प्रशासन के अधिकारी बंदी की मौत हो जेल से ले जाने के दौरान अस्पताल में बता रहे है जबकि हकीकत ठीक इसके विपरीत है। जेल से अस्पताल ले जाने में हुई हीलाहवाली की वजह से जेल में ही बंदी की मौत हो गई थी। उधर जेल प्रशासन के अधिकारियों ने इस गंभीर मसले पर चुप्पी साध रखी है।

जेल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक चोरी के आरोप में आशियाना पुलिस ने मिथुन (29) को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सूत्रों का कहना है कि जेल में निरुद्ध विचाराधीन बंदी मिथुन की अचानक तबियत खराब हो गई। आनन फानन में बंदी को उपचार के लिए जेल अस्पताल ले जाया गया। जहां मौजूद डॉक्टर ने बंदी की हालत गंभीर देखते हुए उसे उपचार के लिए जेल के बाहर जिला अस्पताल (बलरामपुर अस्पताल) भेजने के लिए रेफर कर दिया। सूत्रों की माने तो इसके बाद एम्बुलेंस चालक के विलंब से आने और बंदी को जल्दी अस्पताल पहुंचाने की ऊहापोह की स्थिति में ही बंदी ने जेल में ही दम तोड़ दिया।

उधर लखनऊ जेल के जेलर ऋतिक प्रियदर्शी ने लगाए गए आरोपों को सिरे से नकारते हुए बताया कि बंदी मिथुन दो दिन से जेल अस्पताल में भर्ती था। कल दोपहर जब बंदी की हालत बिगड़ी तो उसको उपचार के लिए बलरामपुर अस्पताल भेजा गया। जहां से अस्पताल के डॉक्टरों ने उसको ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान बंदी की मौत हो गई। युवा बंदी की एकाएक हुई मौत से बंदियों में खासा आक्रोश व्याप्त है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में बीमार बंदियों का नहीं सिर्फ धनाढ्य बंदियों का ही उपचार किया जाता है। जेल डॉक्टर धनाढ्य बंदियों से मोटी रकम लेकर उन्हें जेल अस्पताल में भर्ती कर लेते है। उधर इस संबंध में जब लखनऊ परिक्षेत्र के डीआईजी जेल रामधनी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन उठाना ही उचित नहीं समझा।

Spread the love

Untitled 12 copy
Politics Uttar Pradesh

इमरान-इकरा की भिड़ंत से गरमाई सपा-कांग्रेस की सीटों वाली सियासत

  Lucknow: उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव भले अभी कई महीने दूर हो, लेकिन विपक्ष के भीतर चुनावी शतरंज बिछ चुकी है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ऊपर से गठबंधन की जरूरत समझती दिखती हैं, मगर नीचे सीटों और राजनीतिक प्रभाव की ऐसी लड़ाई शुरू हो गई है, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां में कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई

नेपाल से अवैध रूप से लाया गया 7.81 टन PPE प्लास्टिक स्क्रैप और ट्रक जब्त उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: नौतनवां डिवीजन के कस्टम अधिकारियों ने देर रात कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 7,810 किलो यानी 7.81 टन PPE प्लास्टिक स्क्रैप बरामद किया। कस्टम विभाग ने प्लास्टिक स्क्रैप के साथ ट्रक को भी जब्त कर […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Politics Uttar Pradesh

AI वीडियो-पोस्टरों से गरमायी यूपी की सियासत

Lucknow: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की सियासत सोशल मीडिया पर एक नई शक्ल में उतर आई है। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच अब पारंपरिक भाषण-बाज़ी से आगे बढ़कर AI-निर्मित वीडियो और पोस्टरों की जंग छिड़ गई है, जिसे कई हलकों में AI वॉर कहा जा रहा है। हालिया […]

Spread the love
Read More