मनी लॉन्ड्रिंग केस में IAS पूजा सिंघल को बड़ा झटका

Untitled 3 copy 20
  • अदालत ने कहा अभियोजन स्वीकृति के बिना भी चलेगा ट्रायल

नया लुक ब्यूरो

रांची । मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी पूर्व आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को अदालत से राहत नहीं मिली है। न्यायाधीश अंबुज नाथ की अदालत ने स्पष्ट किया है कि उनके खिलाफ अभियोजन स्वीकृति के बिना भी ट्रायल चलाया जा सकता है। अदालत ने पूजा सिंघल की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद यह आदेश पारित किया।

अभियोजन स्वीकृति को लेकर क्या थी दलील

पूजा सिंघल की ओर से अदालत में यह तर्क दिया गया कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दाखिल आरोप पत्र पर PMLA कोर्ट ने बिना अभियोजन स्वीकृति के संज्ञान लिया है। उनका कहना था कि सीआरपीसी की धारा 197 के तहत सरकारी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा चलाने से पहले सरकार से अभियोजन स्वीकृति लेना अनिवार्य है। इसी आधार पर PMLA  कोर्ट द्वारा लिए गए संज्ञान को चुनौती दी गई थी।

ईडी ने इस दलील का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि सीआरपीसी की धारा 197 का उद्देश्य सरकारी अधिकारियों को उनके वैध आधिकारिक कार्यों के दौरान झूठे मामलों से बचाना है। इस प्रावधान का इस्तेमाल भ्रष्टाचार या मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर आरोपों से बचाव के लिए नहीं किया जा सकता। ईडी ने अदालत को बताया कि जांच के दौरान पूजा सिंघल के मामले में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं के स्पष्ट साक्ष्य सामने आए हैं।

अदालत का स्पष्ट रुख

न्यायाधीश अंबुज नाथ की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग जैसे मामलों में अभियोजन स्वीकृति की आड़ लेकर ट्रायल रोका नहीं जा सकता। अदालत के इस आदेश के बाद अब पूजा सिंघल के खिलाफ पीएमएलए के तहत ट्रायल की कार्यवाही आगे बढ़ेगी।

Spread the love

UPI
Business homeslider

UPI पेमेंट के नए नियम में GST का तड़का, जानें क्या बदलेगा

UPI से भुगतान करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खबर है। 15 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा बड़े UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर Merchant Discount Rate (MDR) लागू होने जा रहा है। इसी MDR पर लगने वाले 18% GST को लेकर अब GST काउंसिल में चर्चा की संभावना है। हालांकि, यह GST पूरे UPI ट्रांजैक्शन पर […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आ सकता है। किसी को धन लाभ तो किसी को करियर और व्यापार में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को परिवार, स्वास्थ्य और खर्चों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहनीय पहल

 खत्म कर दी प्रदेश जेलों में ओवरक्रॉडिंग की समस्या जेलों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के उठाए कदम राकेश यादव Lucknow: योगी सरकार प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और मानवीय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बढ़ती बंदी संख्या और जेलों में ओवरक्राउडिंग की समस्या को दूर करने के लिए […]

Spread the love
Read More