नौतनवा-सोनौली के 50 से अधिक कारोबारियों को CGST विभाग का नोटिस, मचा हड़कंप

  • CGST की कार्रवाई से नौतनवा में कार्य कर रहे चार्टर्ड अकाउंटेंट के भी होश उड़े

महराजगंज। सीमावर्ती क्षेत्र नौतनवा और सोनौली में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 से अधिक कारोबारियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में सभी संबंधित व्यापारियों को प्रपत्रों सहित विभागीय कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। CGST विभाग के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार नौतनवा–सोनौली क्षेत्र में टैक्स में गड़बड़ी (उलट-फेर) के मामलों को लेकर जांच तेज की गई है।

विभाग ने सीमा क्षेत्र में कारोबार कर रहे मोटर पार्ट्स, होजरी, टैक्सटाइल्स, हार्डवेयर, फुटवियर सहित अन्य बड़े कारोबारियों को नोटिस भेजा है। सूत्रों की मानें तो इन कारोबारों में अप्रत्यक्ष रूप से करों की हेराफेरी तथा कुछ मामलों में चार्टर्ड अकाउंटेंट की मिलीभगत से मंगाए गए माल के प्रपत्रों में भारी गड़बड़ी सामने आ रही है।  नोटिस मिलने के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। CGST विभाग की इस कार्रवाई के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में कार्यरत कई व्यापारी अपने-अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट के कार्यालयों के चक्कर लगाने लगे हैं। विभाग के एक्शन में आने से व्यापारियों और CA कार्यालयों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मंत्री के सामने वसूली का मामला आने पर होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई!

आगरा के प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में उठा जेल में हो रही जेल में वसूली का मुद्दा शासन और मुख्यालय में सेटिंग गेटिंग रखने वाले पर नहीं होती कोई कार्रवाई लखनऊ। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत के बाद भ्रष्टाचार और वसूली में संलिप्त आगरा जेल अधीक्षक पर कोई कार्रवाई होगी। यह सवाल विभागीय […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

कुशल अधिकारियों की भाजपा सरकार में कोई अहमियत नहीं: अखिलेश

’पीड़ा’ बढ़ रही है, इसीलिए ‘पीडीए’ बढ़ रहा है लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कुशल अधिकारियों की भाजपा सरकार में कोई अहमियत नहीं है। भाजपा में तो उनकी पूछ है जिनकी चोरी के पैसों की ही चोरी हो जाती है या जो निवेश तक में […]

Read More
Uttar Pradesh

जनता ने राजनीतिक कचरा हटाया तो नौ वर्षों में स्वच्छ हुआ उत्तर प्रदेश: CM योगी

CM बोले- प्रदेश में 2017 के पहले सत्ताधारी दलों को पसंद था अंधेरा, रोशनी देने की नहीं थी सोच CM हम सूर्य के उपासक और सूर्यवंशी श्रीराम के अनुज लक्ष्मणजी के नाम पर लक्ष्मणपुरी में सभ्यता व विकास को आगे बढ़ा रहे: सीएम नवनिर्माण के 9 वर्षों में हमारा लखनऊ स्वच्छता रैंकिंग में देश के […]

Read More