सीमा सुरक्षा में बड़ी कामयाबी

Untitled 12 copy 11
  • भारत-नेपाल सीमा पर अवैध प्रवेश का भंडाफोड़, श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली बार्डर । भारत–नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित सोनौली आव्रजन कार्यालय पर सघन जांच के दौरान आव्रजन अधिकारियों ने एक श्रीलंकाई नागरिक को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान Kenady Rajendram पुत्र Negombo, निवासी श्रीलंका के रूप में हुई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार 20 दिसंबर 2025 को नियमित चेकिंग के दौरान उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।

पूछताछ एवं दस्तावेजों की जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी के पास पासपोर्ट व वीजा वैध होने के बावजूद उसने समुद्री मार्ग से अनधिकृत तरीके से भारत में प्रवेश किया, जो विदेशी अधिनियम 1946 का उल्लंघन है। जांच में प्रथम दृष्टया दोष सिद्ध होने पर आव्रजन विभाग ने आरोपी के विरुद्ध केस संख्या 123/25 दर्ज करते हुए धारा 14(ए) विदेशी अधिनियम 1946 के तहत कार्रवाई की। उक्त धारा के अंतर्गत अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने, ठहरने अथवा नियमों के उल्लंघन पर कारावास एवं जुर्माने का प्रावधान है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए 21 दिसंबर 2025 को आरोपी को स्थानीय थाने लाया गया, जहां उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत प्रस्तुत किया गया। साथ ही अन्य सुरक्षा एवं जांच एजेंसियों को भी सूचना देते हुए संयुक्त जांच प्रारंभ कर दी गई है। घटना के बाद से सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। जांच एजेंसियां यह भी खंगाल रही हैं कि आरोपी ने किन लोगों, नेटवर्क या माध्यमों की सहायता से समुद्री रास्ते से भारत में अवैध प्रवेश किया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मामले को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच जारी है। सीमा सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से अवैध घुसपैठ पर सख्त संदेश गया है और भविष्य में ऐसे मामलों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे तीन लोगों का शव मिला

स्थानीय गोताखोरों और SDRF ने बुधवार सुबह तीनों शव बरामद किए जबरेला पुल के पास सई नदी में नहाते हुए हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए तीन लोगों की नहाते समय डूबे तीन लोगों का शव पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं SDRF […]

Spread the love
Read More
Crime News State

तेलंगाना: छात्रा को जहर पिलाया, सुसाइड का रचा खेल!

Telangana: तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा थांड्रा अक्षितारानी की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा करने का दावा किया है। शुरुआत में मामले को आत्महत्या माना गया था, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने एक आउटसोर्स लेक्चरर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां में कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई

नेपाल से अवैध रूप से लाया गया 7.81 टन PPE प्लास्टिक स्क्रैप और ट्रक जब्त उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: नौतनवां डिवीजन के कस्टम अधिकारियों ने देर रात कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 7,810 किलो यानी 7.81 टन PPE प्लास्टिक स्क्रैप बरामद किया। कस्टम विभाग ने प्लास्टिक स्क्रैप के साथ ट्रक को भी जब्त कर […]

Spread the love
Read More